Monday, February 13, 2012

चुन चुन चिड़िया (बाल कविता)


चुन चुन चिड़िया
बोली एक दिन
मुनमुन गुडिया से
रंग बिरंगे पंख मेरे
नन्हे नन्हे पैर
छोटी सी है चौंच मेरी
मीठी मीठी बोली
घोंसले में रहती हूँ
जोड़ जोड़ कर
तिनका तिनका
मेहनत से
नीड़ बनाती हूँ
चुग्गा दाना मेरा
भोजन
कष्ट किसी को 
देती नहीं
भोजन खुद जुटाती हूँ
फुदक फुदक कर
चलती हूँ
गीत खुशी के गाती हूँ
स्वच्छंद आकाश में
उडती हूँ
चुन चुन चिड़िया
बोली एक दिन
मुनमुन गुडिया से
13-02-2012
161-72-02-12

No comments: