Friday, March 2, 2012

गर्मी की दोपहर का क़र्ज़

गर्मी की दोपहर में
हम दोनों
बस स्टॉप पर खड़े थे
कुछ देर तक
एक दूसरे को
कनखियों से देखते रहे
प्यास के मारे
उसका गला सूख रहा था
पसीना बह रहा था
कुछ देर बाद परेशान हो
धीमी आवाज़ में बोली
बहुत गर्मी है ,
प्यास भी लग रही है
बस का पता नहीं कब
आयेगी
मैंने अपना रुमाल
पानी की बोतल
उसकी तरफ बढ़ा दी
उसने मेरी तरफ देखा
फिर मुस्कारा कर
धन्यवाद कहा
जब से अब तक वो
मेरे साथ है
निरंतर मेरी प्यास
बुझाती है
काम से थका मांदा
घर आता हूँ
पसीना पोंछती है
गर्मी की
उस दोपहर का क़र्ज़
अब तक चुका
रही है
02-03-2012
273-08-03-12

बसंत के आगमन पर


बसंत के आगमन पर
उस की पीली चुनडी
मेरे मन को ढक लेती है
मैं आँखें बंद कर
बसन्ती
बयार में खो जाता हूँ
बसंत बहार की मादक सुगंध
मेरे मस्तिष्क को
अप्सराओं के संसार में
विचरण कराने लगती
बसन्ती दोपहर में नर्म धूप
ह्रदय में प्यार की गर्माहट को
जन्म देती है
मैं अपनी सुधबुध खो देता हूँ
ऐसा लगने लगता मैं
मैं नहीं हूँ
साक्षात बसंत हूँ
जो धरती पर
महक और खुशियाँ फैलाने
युवा ह्रदयों में प्यार जगाने
उनकी धड़कन बढाने
आया हूँ
उनके बुझे चेहरों को
मुस्काराहट से सजाने
आया हूँ
02-03-2012
272-07-03-12

Thursday, March 1, 2012

अपेक्षाओं के समुद्र में

अपेक्षाओं के समुद्र में
गोता लगाना छोड़ दो
जितनी गहरायी में
जाओगे
गंद साथ लाओगे
अपेक्षाओं की थाह
फिर भी कभी ना
पाओगे
मन की व्यथा बढाओगे
चैन अपना खोओगे
रिश्तों से हाथ धोओगे
पाना हैं चैन जीवन में
अपेक्षा रखना छोड़ दो
इच्छाओं को कम करो
निरंतर
संतुष्ट
रहना सीख लो
अपेक्षाओं के समुद्र में
गोता लगाना छोड़ दो
01-03-2012
271-06-03-12

उम्र की शाम


सहना 
पड़ता 
 काटना 
है
01-03-2012
20-05-03-12

ज़िन्दगी एक खेल तमाशा ,खेल रहा हूँ

01-03-2012
269-04-03-12

अब किसी को करीब से देखना नहीं चाहता


01-03-2012
268-03-03-12

अगर वो खुद आ जाती तो .........


01-03-2012
267-02-03-12

मुक्त हो लो


ना चुप रहो
ना सपनों में मिलो
हमसे
इससे तो अच्छा है
भुला दो हमको
हम भूलें ना भूलें
चैन मिले ना मिले
इस तरह
तिल तिल कर के
ना मारो
कोई नया साथ ढूंढ लो
नफरत की आग से
मुक्त हो लो
कम से कम तुम तो
चैन से रह लो
खुशी से जी लो
01-03-2012
266-01-03-12