Showing posts with label अच्छाइयां. Show all posts
Showing posts with label अच्छाइयां. Show all posts

Saturday, July 28, 2012

मत देखो गिलास आधा खाली



मत देखो
गिलास आधा खाली,
देखो गिलास आधा भरा
मत देखो सिर्फ बुराईयाँ
अच्छाइयां भी देख लो
बुराईयाँ भूल जाओ
अच्छाइयां याद रखो
ना व्यथित हो
ना व्यथित करो
न पल पल गुण दोष देखो
ना तोलो किसी को 
तुम में भी कमियाँ होंगी
बस इतना सा याद रखो
निरंतर
खुश दिखते रहो
मित्रों से मुस्कराकर
मिलते रहो
28-07-2012
624-21-07-12