Showing posts with label आस्तिक. Show all posts
Showing posts with label आस्तिक. Show all posts

Tuesday, November 1, 2011

जब से उन्होंने बताया


जब से उन्होंने बताया


मैं जीवन भर
नास्तिक कहलाता रहा
परमात्मा को
कभी नहीं माना 
जब से उन्होंने बताया
परमात्मा ने
उनकी प्रार्थना सुन ली
उन्हें
मुझसे मिला दिया
मैं भी
आस्तिक हो गया
निरंतर सुबह शाम
पूजा करने लगा
मैंने प्रार्थना
पहले क्यों नहीं करी
सोचने लगा
01-11-2011
1734-03-11-11