Showing posts with label गुलछर्रे. Show all posts
Showing posts with label गुलछर्रे. Show all posts

Saturday, July 9, 2011

ये ना पूछना हफ्ते भर क्यों ना मिल सका था ?

ये ना पूछना
हफ्ते भर क्यों ना
मिल सका था ?
ये भी ना पूछना
कल किसके साथ था
आज का बताओ
कहा चलना है
होटल की मत कहना
कल तुम्हारी बहन के
साथ गया था
किसी मॉल का नाम
भी मत लेना
तुम्हारी सहेली ने
भारी बिल बनाया था
सिनेमा का भी मत
सोचना
तुम्हारी पड़ोसन के
साथ देखा था 
तुम ना बता सको
तो मैं बताता हूँ
निरंतर गुलछर्रे उड़ाते
थक गया हूँ
 पैसे भी ख़त्म हो गए 
आज आराम करो
बात कल पर 
टालता हूँ
09-07-2011
1157-41-07-11