Showing posts with label चुपचाप सहता हूँ. Show all posts
Showing posts with label चुपचाप सहता हूँ. Show all posts

Sunday, July 29, 2012

उनकी हर बात से डरता हूँ



उनकी हर बात से
डरता हूँ
कब तक रहेंगे खुश
समझ नहीं पाता हूँ
कब हो जायेंगे नाराज़
जान नहीं पाता हूँ
खुद से लड़ता रहता हूँ
निरंतर दुआ करता हूँ
कुछ कहना सुनना भी
छोड़ दिया
गलत ना समझ जाएँ
इस बात से डरता हूँ
अब खामोश रहता हूँ
अकेले में रोता हूँ
चुपचाप सहता हूँ
29-07-2012
628-25-07-12