Showing posts with label जीने की इच्छा. Show all posts
Showing posts with label जीने की इच्छा. Show all posts

Wednesday, February 8, 2012

जीने की इच्छा ने

भूखी प्यासी
नन्ही चिड़िया
दाने की तलाश में
भटक रही थी
अचानक दृष्टि
बिखरे हुए
दानों पर पडी
भूख मिटाने को
आतुर
बहेलिये के जाल में
फँस गयी
भूख शांत ना
हो सकी
जीने की इच्छा ने
उसे मृत्यु प्रदान
कर दी
08-02-2012
127-38-02-12