Showing posts with label बाल दिवस. Show all posts
Showing posts with label बाल दिवस. Show all posts

Monday, November 14, 2011

बड़ा चतुर होता है,बाल सुलभ मन

बाल दिवस पर 
बड़ा चतुर होता है
बाल सुलभ मन
माँ डांटे तो
पिता की गोद में
पिता डांटे तो
माँ की गोद में
दोनों डांटे तो
दादा दादी की
गोद में
जा छुपता है
बाल सुलभ मन
मीठी बातों से
लुभाता है
इच्छाएं पूरी 
रवाता है
बड़ा चतुर होता है
बाल सुलभ मन
बड़ा चंचल होता है
बाल सुलभ मन
14-11-2011
1788-59-11-11