Showing posts with label भूलना. Show all posts
Showing posts with label भूलना. Show all posts

Thursday, October 25, 2012

शुक्रिया अदा करूंगा



सब को भुला दूंगा
तुझे ना भुला सकूंगा
किसी और ने
ना तड़पाया इतना
जितना तूने तड़पाया
ऐसा कमाल किया तूंने
ज़मीन पर
दोजख दिखाया तूनें
तुझे भूल नहीं सकता
मरते दम तक तेरा
शुक्रिया अदा करूंगा
795-37-25-10-2012
शुक्रिया, भुलाना ,भूलना

Friday, September 7, 2012

किस को भूलूँ ? किस को याद करूँ ?



किस को भूलूँ ?
किस को याद करूँ ?
समझ नहीं आता है
कैसे भूलूँ ,?
क्यों याद नहीं करूँ ?
तय नहीं कर पाता हूँ
किसी ने दिल को
लुभाया
जीने का अर्थ बताया
कठिनाइयों से लड़ना
सिखाया
किसी ने मन को
तड़पाया
जीवन की सच्चाई का
दर्शन कराया
कुछ ना कुछ हर
एक से पाया
कोई साथ है कोई
चला गया
अभी और भी मिलेंगे
जीवन यात्रा में साथी कई
प्रश्न फिर भी
ना सुलझ पायेगा
सदा मन को कचोटेगा
किसको भूलूँ ?
किस को याद करूँ ?
समझ नहीं आता है
07-09-2012
725-21-09-12

Sunday, July 29, 2012

क्या हमें भूल गए तुम ?



क्या हमें भूल गए तुम?
जो हमसे दूर रहकर भी
खुश दिखते हो तुम
या हमें सताने के लिए
खुश नहीं होते हुए भी
खुश दिखते हो तुम
क्या हमसे खफा हो तुम
जो हमसे दूर रहकर भी
खुश दिखते हो तुम
अब तुम्ही बताओ
कैसे मनाएं तुमको हम
हमसे दूर रहकर
खुश नहीं दिखो तुम
29-07-2012
632-29-07-12