Showing posts with label मनोरंजन. हास्य. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. हास्य. Show all posts

Monday, June 25, 2012

हास्य कविता -तुम कर सकते हो ?



फिरंगी
हँसमुखजी से बहस
करने लगा
पश्चिम की तारीफ़ में
कसीदे पढने लगा
हमने टीवी बनाया
दूर की घटना को
नज़दीक से देख सकते हैं
हमने फ़ोन बनाया
हज़ार मील दूर बैठे
व्यक्ति से
बात कर सकते हैं
बताओ हिन्दुस्तानियों ने
अब तक क्या करा?
हँसमुखजी बोले
अब इतनी भी डींग
मत मारो
हमारे यहाँ भी
ऐसे ऐसे महारथी हैं
जो बिना काम करे
हज़ारों मील दूर
स्विस बैंक में पैसा ज़मा
कर सकते हैं
तुम कर सकते हो ?
25-06-2012
589-39-06-12