Showing posts with label मुसाफिर. Show all posts
Showing posts with label मुसाफिर. Show all posts

Tuesday, December 13, 2011

ना ज़मीं तेरी ना आस्मां तेरा ,तूं इक मुसाफिर यहाँ


ना ज़मीं तेरी
ना आस्मां तेरा
तूं इक मुसाफिर यहाँ
फिर क्यूं करता है
तेरा मेरा
देखता है सपने
निरंतर
रखता है इच्छाएं अपार
पालता है  बैर मन में
जताता है प्यार
जोड़ता रहता है
जीवन भर 
करता नहीं आराम
छोड़ जाता हैं
यहाँ का यहीं पर
सुन ले इक बात ध्यान से
इसी में गर डूबा रहा
लेगा नहीं कोई नाम तेरा
करना है तो कुछ ऐसा कर
काम इंसान के आये तूं
 
जोड़ना है तो
जोड़ लोगों का प्यार
तेरे जाने के बाद भी
करें लोग तुझे याद
ना ज़मीं तेरी
ना आस्मां तेरा
तूं इक मुसाफिर यहाँ
13-12-2011
1857-25-12

Sunday, October 16, 2011

जीवन सफ़र को हँसते हँसते पूरा करना मुसाफिर


जन्म संसार में 
लिया तुमने
जीवन को सफ़र 
समझना मुसाफिर
पथ से ना डिगना
सपना जो देखा तुमने
उसे पूरा करना मुसाफिर
ना मंजिल से भटकना
ना निशाना कभी चूकना
सदा तीर निशाने पर
चलाना मुसाफिर
पड़ाव कई आयेंगे
अवरोध चलने से रोकेंगे
हिम्मत ना कभी हारना
ना होंसला खोना
आंसू भी आयेंगे
व्यथित तुम्हें करेंगे
विचलित कभी ना होना
ना लक्ष्य कभी भूलना
निरंतर चलते रहना
जीवन सफ़र को
हँसते हँसते पूरा करना
मुसाफिर
16-10-2011
1662-70-10-11