Saturday, March 3, 2012

ऊपर वाले की कृपा है,सब कुछ ठीक ठाक है

घर टूट चुके हैं
रिश्ते तार तार
हो चुके हैं
बची है रस्म
साथ रहने की
साथ दिखने की
साथ हँसने की
एक दूजे के कष्ट में
झूठे आँसू बहाने की
मन में खार
मगर मजबूरी
प्यार जताने की
धोखा देने की
धोखा खाने की
सब जानते
फिर भी कहानी सब
एक ही दोहराते
चेहरे पर चेहरा चढाते
झूठ को सच बताते
बड़ी शान से
मुस्कराते हुए कहते हैं
ऊपर वाले की कृपा है
सब कुछ ठीक ठाक है
03-03-2012
286-21-03-12

मेरा दुश्मन मैं खुद हूँ

मेरा दुश्मन मैं खुद हूँ
आदत से मजबूर हूँ
सच कह देता हूँ
उनकी नाराजगी का
बहाना बन जाता हूँ
उन्हें खो देता हूँ
बहुत कोशिश कर ली
आदत नहीं बदल 
पाता हूँ
खुदा का फरमान 
समझ
फैसला कबूल करता हूँ
नया साथ ढूँढने
निकल पड़ता हूँ
03-03-2012
285-20-03-12

सत्य -असत्य

तुम मुझसे
सत्य सुनना चाहते
मेरा सत्य जानना चाहते
पर अपना सत्य
बताना नहीं चाहते
असत्य के आवरण में
अपना सत्य छुपाना चाहते
सत्य की अपेक्षा करना
अगर आवश्यक है
तो तुम्ही बताओ
सामने वाला भी अगर
सत्य की अपेक्षा रखता है
तो गलत कहाँ करता है?
फिर सत्य जानने के लिए
हम क्यों
इतना लालायित रहते ?
तुम कहोगे
मानव स्वभाव है
तो फिर मानव स्वभाव तो
असत्य को सहना भी नहीं है
चाँद को
सूरज तो नहीं कह सकते
मेरे पास तो
उत्तर का अभाव है
तुम्हारे पास
उत्तर का समाधान हो तो
मुझे ही नहीं
सारे जग को बताओ
नहीं तो सत्य की अपेक्षा
करना छोड़ दो
वह भी नहीं हो पाए तो
असत्य को सुनते रहो 
असत्य बोलते रहो 
परमात्मा को पाना है तो
सत्य कहने का
प्रयत्न करना प्रारम्भ करो
इस व्याधि से मुक्ती
मिल जायेगी 
परमात्मा की इच्छा
अनुरूप जी सकोगे
अभी जो भी हम कर रहे हैं
वो हमें परमात्मा से
दूर कर रहा है
03-03-2012
283-18-03-12

होली रंगों का त्योंहार रंग में भंग ना मिलाओ


 होली रंगों का त्योंहार
रंग में भंग ना मिलाओ
ना नशा करो
ना गंदे रंग लगाओ
गुलाल अबीर से खेलो
खूब हंसो खूब गाओ ,
ढोल,मजीरे,चंग बजाओ
खूब नाचो और नचाओ
नए नए पकवान खाओ
होली को यादगार बनाओ
ना किसी से लड़ों
ना हंसी किसी की उडाओ
होली प्यार का त्योंहार
सब को गले से लगाओ
होली रंगों का त्योंहार
रंग में भंग ना मिलाओ
03-03-2012
281-16-03-12

Friday, March 2, 2012

बेफिक्र

चाहो तो
निकाल कर देख लो
मेरे दिल को
ज़ख्म खाते खाते
जगह जगह से
कट पिट गया है
ये ऊपर वाले की
मर्जी है
अब भी धड़क
रहा है
बेफिक्र मुस्करा
रहा है
02-03-2012
278-13-03-12

उसकी रज़ा को सर झुका कर कबूल कर लूं

लौट कर आता नहीं
वक़्त जो बीत  गया
क्यूं दुखाऊँ
दिल को याद कर के
उस मंजर को जो
गुजर गया
ना जाने कितने गम
बचे हैं
ज़िन्दगी में सहने
के लिए
कितना भी बचना चाहूँ
बच ना सकूंगा
अभी बहुत है
खुदा की झोली में
मुझे देने के लिए
क्यूं ना उनके लिए
तैयार रहूँ
खुदा के फैसले का
खामोशी से इंतज़ार करूँ
उसकी रज़ा को
सर झुका कर कबूल
कर लूं
02-03-2012
277-12-03-12

जिसने खुद को जान लिया

जिसने खुद को जान लिया
इंसानियत को पहचान लिया
खुदा की रज़ा को 
ज़िन्दगी में उतार लिया
समझो खुदा के घर का
रास्ता जान गया 
खुदा का नूर उस पर बरसेगा
हर शख्श अपना लगेगा
दिल में नफरत
रंजिश का नाम ना होगा
ज़िन्दगी में सुकून का
राज होगा
ज़मीन से उठने के बाद
खुदा का घर उसकी मंजिल
दरवेशों का साथ होगा
02-03-2012
275-10-03-12

कब रुकेंगे अश्क आँखों से

कब रुकेंगे अश्क आँखों से
रुक जायेंगे यादों के मंजर
कब काली रात गुजरेगी
आराम मिलेगा ख़्वाबों से
कब ज़िन्दगी में सहर होगी
खिलेगी धूप मन के आँगन में
कब इनायत खुदा की होगी
मुलाक़ात होगी सुकून से
02-03-2012
274-09-03-12