Showing posts with label अति. Show all posts
Showing posts with label अति. Show all posts

Thursday, March 7, 2013

अति उत्साह में


बड़े चाव से
धरती में बीज लगाया
मन में
सुन्दर सपना संजोया
बीज एक दिन सुन्दर
वृक्ष का रूप लेगा
सुगन्धित फूलों से लदेगा
मीठे फलों से सजेगा
ह्रदय में आशाओं का
संसार बसाया
अति उत्साह में बार बार
पानी पिलाता रहा
आतुरता से निहारता रहा
पूरा हो सपना सुहाना
इश्वर से प्रार्थना करता रहा
बीज पल्लवित नहीं हुआ
सपना अधूरा रहा
अधिक पानी ने बीज ही
गला दिया
14-14-07-01-2013 
 अति ,उत्साह,सपना,प्रेरक ,प्रेरणास्पद 
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Thursday, December 22, 2011

अति से विनाश



घर के बागीचे  में
गुलमोहर का पेड़ लगाया
दिल से 
उसकी रखवाली करी
निरंतर पानी से सींचा
भर भर कर उसमें
खाद डाली
मन में खूब आशाएं 
पाली
कभी लह्केगा ,
लाल पीले फूलों से
बागीचे में रौनक 
फैलाएगा
पक्षियों को लुभाएगा
पक्षी उस पर बसेरा
बनायेंगे
चहचाहट  से
नीरस वातावरण को
मुखरित करेंगे
बामुश्किल पेड़ थोड़ा
बड़ा हुआ
अचानक एक दिन
मुरझाने लगा
अंत में सूख गया
आशा निराशा में
बदल गयी
बहुत सोचा पर
कारण नहीं समझ
पाया
जब तक किसी ने उसे
नहीं बताया
आवश्यकता से अधिक
पानी और खाद ने उसे
समय से पहले ही मुरझाया

अति से विनाश भी
हो सकता है
उसे पता चल गया 

21-12-2011
1879-47-12

Friday, July 15, 2011

अति कभी अच्छी नहीं होती

कोयल खुशी से
कूंक रही
डाली डाली नाच रही
महीनों की गर्मी के बाद
वर्षा से राहत मिली
हरयाली की उम्मीद ने
आवाज़ में मिश्री घोल दी
वर्षा रुक नहीं रही
निरंतर बरसती रही
पेड़ों पर घोंसलों को
धरती पर घरों को
पानी से तहस नहस
करती रही
अति कभी अच्छी
नहीं होती
 बेघर हो जाने के बाद 
कोयल को
समझ आ गयी
15-07-2011
1188-71-07-11