Showing posts with label अत्याचार. Show all posts
Showing posts with label अत्याचार. Show all posts

Saturday, March 9, 2013

सुबह जब आँख खुली



सुबह जब आँख खुली तो 
सुबह बदली बदली सी लगी
ना सूरज की रश्मियाँ दिखाई दी 
ना कोयल की कूंक 
चिड़ियों की चचहाट सुनायी दी
ना पत्तों पर ओस की बूँदें 
ना कलियों में 
पुष्प बन खिलने की 
आतुरता थी
सोचता समझता कारण 
जानने का प्रयत्न करता 
उसे पहले ही पता चल गया
आज भी अखबार के 
पहले पन्ने पर 
एक नाबालिग से बलात्कार 
फिर ह्त्या की खबर छपी थी
18-18-08-01-2013
नारी,उत्पीडन,स्त्री ,अत्याचार,हत्या,बलात्कार 
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Sunday, June 5, 2011

अन्ना और रामदेव का समर्थन करना होगा

बेजुबानों
पर अत्याचार,
लाठी से मार
निहत्थों पर वार
सरकार की नाकामी
बयाँ करता
भ्रष्ट नेताओं का डर
नज़र आता
निरंतर कुशासन का
मंतव्य साफ़ साफ़
पता चलता
अब वक़्त आ गया
हर शख्श को उठना
होगा
मिल कर भ्रष्टाचार से
लड़ना होगा
अन्ना और रामदेव का
समर्थन करना होगा
इसके खातिर
हर लड़ने वाले का
साथ देना होगा 
भारत को भ्रष्टाचार 
मुक्त करना होगा
05-06-2011
1003-30-06-11