Showing posts with label अनजाने. Show all posts
Showing posts with label अनजाने. Show all posts

Wednesday, November 30, 2011

आसां नहीं किसी अनजान पर यकीन करना


आसां नहीं
किसी अनजान पर
यकीन करना
उसकी
मीठी बातों से
बचना
दिल में छुपी
हकीकत को जानना
सलाम उनको जो
ना जानते हुए भी
हिम्मत से
यकीन कर लेते
निरंतर
अपने खुदा पर
ऐतमाद रखते
दगा के डर से
नए रिश्ते नहीं
बनाते
अनजान से भी
अपनेपन से मिलते
30-11-2011
1829-94-11-11
 (ऐतमाद=Faith,Confidence)

Saturday, September 24, 2011

जाने से अनजाने अच्छे

जाने  से
अनजाने अच्छे
देख कर मुस्काराते 
ना शक रखते
ना कयास लगाते
ना खार खाते
ना मतलब ढूंढते
दिल की बात को
ध्यान से सुनते
निरंतर तहजीब से
पेश आते
ना उम्मीद करते ,
ना उम्मीद देते
खुशनुमा बातों से
होंसला बढाते
कुछ लम्हों के लिए
ही सही
दिल को सुकून देते
23-09-2011
1550-121-09-11