Showing posts with label शक. Show all posts
Showing posts with label शक. Show all posts

Tuesday, March 5, 2013

कहीं ऐसा ना हो


तुम्हारा ख़त मिला
उसमें लिखा
तुम्हारा पैगाम मिला
घर वाले हमारी नियत पर
शक करते हैं
इसलिए अब हमसे
बात नहीं कर पाओगी
घर में फजीहत नहीं
करवाओगी
कभी ये भी सोचा तुमने
घर वाले तो तुम पर भी
यकीन नहीं करते
गर यकीन होता
तो हमारी नियत पर
सवाल ही नहीं उठाते
मिलो ना मिलो हमसे
हम नहीं चाहते
तुम्हारा घर बिगड़े
हम तुम्हें चाहते रहेंगे
पाक रिश्ते को
दिल में बनाए रखेंगे
बस घबराते हैं
आज मैं हूँ
कल कोई और होगा
कब तक वफ़ा का
इम्तहान देते रहोगे
शक से देखे जाते रहोगे
डरता हूँ
कहीं ऐसा ना हो
थक कर तुम ही कोई
नया साथ ना ढूंढ लो
घर टूटने का इलज़ाम
तुम्हारे चाहने वालों
पर लग जाए
क़त्ल करे बिना ही
उन्हें कातिल करार
दे दिया जाए
10-10-04-01-2013
शक,रिश्ता,विश्वास,
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Wednesday, December 19, 2012

तुम्हारी तरफ हाथ बढाता हूँ



तुम्हारी तरफ  हाथ
बढाता हूँ
तुम्हारा अभिवादन
करता हूँ
तुम मेरा हाथ पकडती भी हो
मुस्कराकर मेरा अभिवादन
स्वीकार भी करती हो
फिर अचानक
मुंह फिरा लेती हो
बार बार यही  बात
दोहराई जाती है
या तो तुम सोचती हो
मैं तुम पर आसक्त हूँ
तुमसे प्रेम का इज़हार
करता हूँ
या तुम समझती हो मैं
केवल औपचारिकता
निभाता हूँ
मैं तो केवल मित्र भाव
दर्शा रहा था
बिना मंतव्य जाने
ऐसा सोचना भी अपराध है
मित्र को शक और स्वार्थ से
ऊपर रहना होता है
मैं तो केवल एक सच्चे
मित्र को ढूंढ रहा था
तुम में शक और बहम  से दूर
एक मित्र नज़र आया
इसलिए सम्बन्ध बढ़ा
रहा था
970-89-19-12-2012
शक,बहम  

Saturday, December 15, 2012

तुम मेरी तरफ झांकती भी हो



तुम मेरी तरफ
झांकती भी हो
मुझसे मिलना भी
चाहती हो
पर तुम्हारे मन का
दरवाज़ा
बहम के ताले में बंद है
दिल के दरीचों पर
शक की सलाखें लगी हैं
चाहते हुए भी
मिल नहीं पाती हो
अगर मेरी चाहत तुम्हें
तडपाती है
तो शक की सलाखों को
तोड़ना होगा
बहम के ताले को
खोलना होगा
नहीं तो ज़िन्दगी भर
घुट घुट कर जीना होगा
दरीचे =खिड़कियाँ
963-82-15-12-2012
बहम,शक,शायरी ,

Saturday, December 8, 2012

उन्हें शक था



कुछ 
कहना चाहता था
कुछ 
सुनना चाहता था
मन से मन मिलाना
चाहता था
कुछ लम्हों के लिए
सुकून पाना चाहता था
नहीं थी किस्मत में
मेहरबानियाँ उनकी
बात करना तो दूर
हमारी तरफ
झांका तक नहीं
उन्हें शक था
उनसे दिल लगाना
चाहता
913-31-08-12-2012
शक

Tuesday, August 21, 2012

हर तरीका आजमाया हमने



हर तरीका
आजमाया हमने
हमारी तरफ
गर्दन तक नहीं
घुमायी उन्होंने
आदत से मजबूर थे
हमें छिछोरा समझते रहे
शक से देखते रहे
घमंड में
नाक की सीध में
चलते रहे
उन्हें पता नहीं था
हम सड़क पर गिरे
उनके कानों के झुमके को
लौटाने की
कोशिश कर रहे थे
21-08-2012
668-28-08-12

कुछ आंसू बचा कर रखूंगा



कुछ आंसू
बचा कर रखूंगा
ज़िन्दगी के आख़िरी
लम्हे में बहाऊंगा
उन अपनों के लिए
बहुत कोशिशों के
बाद भी
जिन्हें अपनी वफ़ा का
यकीन ना दिला सका
तब तक उनका शक
दूर करने की कोशिश
करता रहूँगा
21-08-2012
664-24-08-12

Tuesday, June 5, 2012

नियत पर सवाल ना करो



पत्ता पत्ता बूटा बूटा
पहचानता मुझे
तितलियाँ भँवरे
सब जानते मुझे
फिजा तक
समझती मुझे
एक तुम ही हो
जो ना समझे
ना जाने मुझे
मुझे शक से देखते रहे
तोहमत लगाते रहे
खुद नफरत के
रास्ते पर चलते रहे
तंग दिली दिखाते रहे
अब मेरी भी
इल्तजा सुनलो
मुझ पर रहम करो
मेरी नियत पर
शक ना करो
गर नियत पर
शक,शुबहा करोगे
रोने लगेंगे चाँद
सितारे
सूख जायेंगे पत्ते बूटे
ग़ुम हो जायेंगे
तितलियाँ,भँवरे
फिर भी चाहो तो
मेरी जान ले लो 
पर नियत पर
सवाल ना करो
05-06-2012
564-14-06-12


Thursday, February 16, 2012

हमने ही रोने का कोई बहाना नहीं बनाया

हमने ही रोने का
कोई बहाना नहीं बनाया
जी भर के
अश्कों को बहने दिया
क्या होता
अगर सच को झुठलाते?
हमेशा की तरह कोई 
बहाना बनाते
मन ही मन
निरंतर घुटते रहते
हँसते हुए भी रोते से
दिखते
चेहरे से लोग हकीकत
जान  लेते
झूठे शक शुबहा पालते
हर जगह चर्चा करते
खुले आम मज़ाक
बनाते
ग़मों के बोझ को 
और बढाते
कल पता चलता
आज ही
पता चल जाने दो
यही सोच हम रोते रहे
मन को
हल्का करते रहे
खुले आम
अश्कों को बहाते रहे
16-02-2012
175-86-02-12

Sunday, January 22, 2012

एक बार फिर हम पर तेज़ाब डाला गया

एक बार फिर  
हम पर 
तेज़ाब डाला गया
हम पर
लांछन लगाया गया
हमारे चेहरे को
झुलसाया गया
चेहरे पर चेहरा चढ़ा
बताया गया
उन्होंने भी वही किया
जो अब तक सबने किया
वही समझा जो
अब तक सबने समझा
कसूर उनका नहीं
हमारी किस्मत का है
पहले से झुलसे चेहरे को
छुपा कर 
रखने का गुनाह 
जो करते हैं
निरंतर हँसते रहते हैं
नए दोस्त बनाते हैं
उनसे
गले लग कर मिलते हैं
साफ़ दिल का
होते हुए भी मनों में
शक पैदा करते हैं
शक ने दुनिया को मारा
हमको भी मारे
तो क्या फर्क पड़ता
फिर झुलसे चेहरे पर
नया चेहरा चढ़ा लेंगे
मन में रोते रहेंगे
दिखाने को  हँसते 
रहेंगे
22-01-2012
72-72-01-12

Tuesday, January 10, 2012

हक है तुम्हें


हक है तुम्हें
शक से देखो हमें
तुम्हारे ख्यालों पर
कोई गिला नहीं हमें
गलती तुम्हारी नहीं
तुमने देखे ही नहीं
साफ़ दिल के लोग कभी
खाई है
चोट अपनों से बहुत
परायों पर
ऐतबार कैसे करोगे
शक करना मजबूरी
तुम्हारी  
क्यूं हम पर शक ना
करोगे?
10-01-2012
25-25-01-12

Tuesday, December 20, 2011

मनों में बैर था

मनों में बैर था
एक दूजे को देखना भी
सुहाता ना था
एक दूर खडा
किसी से बात कर
रहा था
दूसरे की तरफ देख कर
मुस्कारा देता
दूसरे ने समझा
उसी की बात कर रहा है
हंसी उड़ा रहा है
मन के बैर ने 
दिल में शक पैदा
कर दिया
क्या बुराई कर रहा ?
जानने को बेचैन
होने लगा
क्रोध में आग बबूला
होने लगा
लड़ने के लिए
पहले की तरफ बढ़ चला
लड़ाई का सिलसिला
निरंतर जीवन भर
चलता रहा
जीना हराम हो गया
दोनों में से कोई 
फिर कभी खुशी से
जी ना सका
20-12-2011
1874-42-12

Monday, December 12, 2011

दहशत ने शक दिल में बसा दिया


मैंने समझा
तुम भी ग़मज़दा हो
मेरी तरह
तुम्हें भी कोई साथ
चाहिए
अंदाज़ मेरा गलत
निकला
तुम ग़मज़दा भी हो
खौफज़दा भी हो
लगता है
खूब भुगता है तुमने
लोगों की फितरत  को  
नतीजतन दोस्ती की
इल्तजा को ठुकरा दिया
बेदिलों  की भीड़ में
मुझे भी
शामिल कर दिया
बेगुनाह को गुनाहगार
करार दे दिया
दहशत ने शक 
दिल में बसा दिया 
12-12-2011
1856-24-12

Tuesday, November 22, 2011

शक और स्वार्थ (काव्यात्मक लघु कथा)


संतानहीन बूढा सेठ
बुढापे से चिंतित था
बुढापा आराम से कटे
कोई सेवा करने वाला
मिल जाए
मन में खोट लिए
निरंतर सोचता था
सेवा करेगा तो ठीक
नहीं तो निकाल बाहर
करूंगा
भाग्य ने साथ दिया
एक रिश्तेदार के
बेटे को गोद ले लिया
उससे सेवा की उम्मीद
करने लगा
गोद लिया बेटा भी
कम नहीं था
वो भी सोचता कब
सेठजी दुनिया से जाएँ
कब वो जायदाद का
मालिक बन जाए
कहीं ऐसा नो हो
सेवा मैं करूँ
सेठजी धन जायदाद
किसी और को दे जाएँ
द्वंद्व में दोनों उलझे रहते
एक दूसरे पर शक करते
निरंतर
नए दांव पैतरे चलते
दिन निकलते गए
सेठजी सेवा की आस में
बीमारी से लड़ते लड़ते
स्वर्ग सिधार गए
सारी जायदाद
अनाथालय को दे गए
गोद लिया बेटा दो बाप
होते हुए भी अनाथ
हो गया
शक और स्वार्थ ने
दोनों को संतुष्ट
नहीं होने दिया
22-11-2011
1808-79-11-11

Sunday, October 23, 2011

हाल-ऐ-दिल किस से कहें


हाल-ऐ-दिल किस से कहें
हर शख्श
गम में डूबा हुआ 
सुकून चैन से दूर मिला 
हंस हंस कर कितना भी
दिखाओ
हकीकत कितनी भी
छिपाओ
दिल किस का खुश रहता
मोहब्बत के मकाँ
ढह चुके
अब दिलों में 
घर किस का बनता
इंसान, इंसान से दूर
हो गया
कोई अपना ना लगता
निरंतर
 शक और नफरत ने
यकीन
 रिश्तों से उठा दिया
हाल-ऐ-दिल किस से कहें
हर शख्श पराया
लगता
23-10-2011
1695-102-10-11

Tuesday, September 27, 2011

गुनाह से पहले कातिल ना समझो मुझ को

नज़रें चुराते हो तुम
डर से सहमते हो तुम
निरंतर
बहम से जीते हो तुम
सब को एक नज़र से
देखते हो तुम
कसूर तुम्हारा भी नहीं
कई बार भुगता तुमने
हँस के लुभाया
मुस्कान से भरमाया
लोगो ने
खंजर पीठ में भोंका
लोगो ने
मैं ना कहता तुम
ऐतबार करो मुझ पर
कम से कम निरंतर
शक ना करो मुझ पर
गुनाह से पहले
कातिल ना समझो
मुझ को
इतनी सी दया करो
मुझ पर    
27-09-2011
1569-140-,09-11