Showing posts with label वफ़ा. Show all posts
Showing posts with label वफ़ा. Show all posts

Sunday, September 23, 2012

ज़िन्दगी भर मुसर्रतों की तलाश में भटकता रहा


ज़िन्दगी भर
मुसर्रतों की तलाश में
भटकता रहा
मुसर्रतें तो मिली नहीं
ग़मों से
दोस्ती ज़रूर हो गयी
नफरत भरे
दिलों से मुलाक़ात हुयी
मोहब्बत की बात
करने वाले चेहरों की
हकीकत पता चल गयी
वफ़ा के नाम पर
बेवफाई मिल गयी
मुसर्रतें =खुशियाँ
754-50-23-09-2012
मोहब्बत,नफरत, ज़िन्दगी ,वफ़ा ,बेवफाई, मुसर्रतें ,खुशियाँ

Tuesday, August 21, 2012

कुछ आंसू बचा कर रखूंगा



कुछ आंसू
बचा कर रखूंगा
ज़िन्दगी के आख़िरी
लम्हे में बहाऊंगा
उन अपनों के लिए
बहुत कोशिशों के
बाद भी
जिन्हें अपनी वफ़ा का
यकीन ना दिला सका
तब तक उनका शक
दूर करने की कोशिश
करता रहूँगा
21-08-2012
664-24-08-12

Monday, August 13, 2012

गुनाह की सज़ा



बहुत अरसे के बाद
उनका ख़त आया
हमने समझा उनका
घमंड चूर हो गया
नफरत छोड़
अब क्यूं उन्हें
मोहब्बत का ख्याल आया?
ख़त खोला तो उसमें
लिखा था
हमारा हर ख़त ज़ला कर
राख कर देना
साथ बिताया हर लम्हा
भूल जाना
जुबां से हमारा नाम तक
ना लेना
तुम पर शक कर
हमने जो गुनाह किया
उसकी सज़ा खुद को दे रहे हैं
साथ में उनके भाई का
ख़त भी था
जिसमें लिखा था
ख़त खुदकशी के बाद
बहन की
लाश के पास मिला था
13-08-2012
658-18-08-12

Monday, June 25, 2012

आज फिर फिसल गया,गहरी चोट खा गया



आज फिर फिसल गया
गहरी चोट खा गया
जिसने पकड़ा था हाथ
उसने ही छुडा लिया
मांझी ने ही किश्ती को
डूबा दिया
ना सुकून मिला
ना साहिल मिला
कातिल का असली
चेहरा दिख गया 
वफ़ा को बेवफाई में
बदलते देख लिया
आज फिर फिसल गया
गहरी चोट खा गया
25-06-2012
594-44-06-12

Saturday, November 12, 2011

एक लम्हा वफ़ा का दे दे कोई


आरजू दिल में बसी
एक लम्हा वफ़ा का
दे दे कोई
बीमार -ऐ-दिल को
दवा दे दे कोई
मोहब्बत का जवाब
मोहब्बत से दे दे कोई
नज़रें मेरी तरफ कर ले
टूटे हुए दिल को जोड़ दे
किश्ती को
किनारे लगा दे कोई
दिल को सुकून दे दे
मेरी इल्तजा सुन ले
कोई
12-11-2011
1784-55-11-11

Saturday, October 22, 2011

वफ़ा की उम्मीद बेवफायी से डरने नहीं देती


ज़िंदा रहने की चाहत
मुझे मरने नहीं देती
निरंतर ग़मों को
सहने की हिम्मत देती
हंसने की ख्वाइश
बार बार मेरे आंसूं
पोंछती
मोहब्बत की उम्मीद
दिल लगाने को मजबूर
करती
वफ़ा की उम्मीद
बेवफायी से डरने
नहीं देती
21-10-2011
1685-92-10-11