Showing posts with label बहम. Show all posts
Showing posts with label बहम. Show all posts

Wednesday, December 19, 2012

तुम्हारी तरफ हाथ बढाता हूँ



तुम्हारी तरफ  हाथ
बढाता हूँ
तुम्हारा अभिवादन
करता हूँ
तुम मेरा हाथ पकडती भी हो
मुस्कराकर मेरा अभिवादन
स्वीकार भी करती हो
फिर अचानक
मुंह फिरा लेती हो
बार बार यही  बात
दोहराई जाती है
या तो तुम सोचती हो
मैं तुम पर आसक्त हूँ
तुमसे प्रेम का इज़हार
करता हूँ
या तुम समझती हो मैं
केवल औपचारिकता
निभाता हूँ
मैं तो केवल मित्र भाव
दर्शा रहा था
बिना मंतव्य जाने
ऐसा सोचना भी अपराध है
मित्र को शक और स्वार्थ से
ऊपर रहना होता है
मैं तो केवल एक सच्चे
मित्र को ढूंढ रहा था
तुम में शक और बहम  से दूर
एक मित्र नज़र आया
इसलिए सम्बन्ध बढ़ा
रहा था
970-89-19-12-2012
शक,बहम  

Saturday, December 15, 2012

तुम मेरी तरफ झांकती भी हो



तुम मेरी तरफ
झांकती भी हो
मुझसे मिलना भी
चाहती हो
पर तुम्हारे मन का
दरवाज़ा
बहम के ताले में बंद है
दिल के दरीचों पर
शक की सलाखें लगी हैं
चाहते हुए भी
मिल नहीं पाती हो
अगर मेरी चाहत तुम्हें
तडपाती है
तो शक की सलाखों को
तोड़ना होगा
बहम के ताले को
खोलना होगा
नहीं तो ज़िन्दगी भर
घुट घुट कर जीना होगा
दरीचे =खिड़कियाँ
963-82-15-12-2012
बहम,शक,शायरी ,

Tuesday, September 27, 2011

कोई और भी है

ये क्या कम है
आपने नज़रों से
नवाज़ा हम को
चंद लम्हे दिए हम को
बिना देखे बदसूरत
ना कहा हम को
कुछ तो समझा हम को
निरंतर बहम में
जीने वालों से अलग
कोई मिला मुझ को
इसी मैं खुश हूँ
कोई और भी है जो
समझता 
दर्द-ऐ-दिल को
27-09-2011
1570-1401-,09-11

गुनाह से पहले कातिल ना समझो मुझ को

नज़रें चुराते हो तुम
डर से सहमते हो तुम
निरंतर
बहम से जीते हो तुम
सब को एक नज़र से
देखते हो तुम
कसूर तुम्हारा भी नहीं
कई बार भुगता तुमने
हँस के लुभाया
मुस्कान से भरमाया
लोगो ने
खंजर पीठ में भोंका
लोगो ने
मैं ना कहता तुम
ऐतबार करो मुझ पर
कम से कम निरंतर
शक ना करो मुझ पर
गुनाह से पहले
कातिल ना समझो
मुझ को
इतनी सी दया करो
मुझ पर    
27-09-2011
1569-140-,09-11

Sunday, September 4, 2011

मुझ को गुमाँ था वो मेरे साथ हैं

मुझ  को  गुमाँ था
वो मेरे साथ हैं
मेरे दिल पर कुर्बान हैं
उनकी आँखों में
चेहरा मेरा बसा है 
उनका हर लम्हा मेरा है
अब पता चला
ये सिर्फ मेरा ख्याल था
दिल में पल रहा बहम था
वो वक़्त गुजार रहे थे
मेरे दिल से खेल रहे थे
उन्हें निरंतर किसी
और का इंतज़ार था
03-09-2011
1440-15-09-11

Monday, May 23, 2011

बहम


घर शहर से 
बाहर था
मैं  घर में
बिलकुल अकेला था
घुप्प अंधेरी  रात में
दरवाज़े पर खट खट हुयी
मुझे अन्दर आने दो की
आवाज़ आयी
खिड़की से 
एक शख्श खडा दिखा
दिल ने कहा
कोई गुंडा लूटने की
नियत से आया होगा
सोच कर दरवाज़ा
नहीं खोला
सुबह  नींद से जागा
खिड़की से देखा
घर से थोड़ी दूर
लोगों की भीड़ थी
चौकन्ना घर से निकला 
नज़दीक जाकर देखा
वो  शख्श ज़ख्मों से भरा
मरा पडा था
पता चला  पिछली शाम
एक अबला  की
इज्ज़त बचाने के लिए
गुंडों से लड़ा था 
मन ग्लानि से भर गया 
मेरे बहम ने एक बहादुर को
मार दिया
23-05-2011
909-116-05-11

Tuesday, April 12, 2011

मेरा बहम मिट्टी में मिला गए


बड़े अरमानों से
छिप छिप कर उनके
घर पहुंचा
हौले से दरवाज़ा खटखटाया
मन ही मन ख्वाब देख
रहा था
इज़हार-ऐ-मोहब्बत करूंगा
उनकी रज़ा सुनूंगा
वो घर से बाहर आये
जोर से चिल्लाए
क्यूं आये ?
कह कर अन्दर चले गए
मेरा बहम
मिट्टी में मिला गए
मैं अकेला खडा
निरंतर मोहल्ले वालों के
सवालों का जवाब
देता रहा
अपने किस्मत पर
रोता रहा
12-04-2011
659-92-04-11

Monday, April 11, 2011

काश,जहन में आइना होता


काश
जहन में आइना होता
सब को
सब कुछ साफ़ साफ़
दिखता
ना कोई किसी को,
किसी के लिए बरगलाता
ना कोई बहम रखता
जो आँखों से दिखता
सिर्फ उस को सच मानता
निरंतर दूसरों को सुकून से
जीने देता
खुद भी सुकून से
जीता
11-04-2011
655-88-04-11