Showing posts with label पराया. Show all posts
Showing posts with label पराया. Show all posts

Sunday, October 23, 2011

हाल-ऐ-दिल किस से कहें


हाल-ऐ-दिल किस से कहें
हर शख्श
गम में डूबा हुआ 
सुकून चैन से दूर मिला 
हंस हंस कर कितना भी
दिखाओ
हकीकत कितनी भी
छिपाओ
दिल किस का खुश रहता
मोहब्बत के मकाँ
ढह चुके
अब दिलों में 
घर किस का बनता
इंसान, इंसान से दूर
हो गया
कोई अपना ना लगता
निरंतर
 शक और नफरत ने
यकीन
 रिश्तों से उठा दिया
हाल-ऐ-दिल किस से कहें
हर शख्श पराया
लगता
23-10-2011
1695-102-10-11

Friday, October 21, 2011

बिछड़ने से पहले ही क्यूं बिछड़ गए ?


बिछड़ने से पहले ही
क्यूं बिछड़ गए ?
पास रह कर भी दूर
क्यूं हो गए ?
फासले दिलों के
क्यूं बढ़ गए ?
सोचने का तरीका
जुदा हो सकता है
ख्यालों में फर्क हो
सकता है
इसका मतलब ये तो नहीं
तुम हमको दुश्मन
समझने लगो
निरंतर रश्क करने लगो 
अपना हो कर भी पराया
समझने लगो
हमेशा दिल से चाहा
तुमको
क्यूं अब जान के प्यासे
हो गए ?
21-10-2011
1683-90-10-11

Saturday, October 1, 2011

कोई पराया अपना हुआ

आज
नया रिश्ता बना
कोई पराया अपना
हुआ
दिल की बातों को
उसने
बड़े सब्र से सुना
मेरे दर्द को समझा
बातों से दिलासा
रोने को कंधा दिया
मन हल्का हुआ
निरंतर बुझे चेहरे पर
सुकून का आगाज़ हुआ
हालात से लड़ने का
नया होंसला मिला
मन में छिपे दुखों को
विराम मिला
रिश्तों पर यकीन
कायम हुआ
इंसानियत ज़िंदा है
आज अहसास हुआ
आज
नया रिश्ता बना
कोई पराया अपना
हुआ
30-09-2011
1586-157-,09-11