Showing posts with label फासले. Show all posts
Showing posts with label फासले. Show all posts

Friday, October 21, 2011

बिछड़ने से पहले ही क्यूं बिछड़ गए ?


बिछड़ने से पहले ही
क्यूं बिछड़ गए ?
पास रह कर भी दूर
क्यूं हो गए ?
फासले दिलों के
क्यूं बढ़ गए ?
सोचने का तरीका
जुदा हो सकता है
ख्यालों में फर्क हो
सकता है
इसका मतलब ये तो नहीं
तुम हमको दुश्मन
समझने लगो
निरंतर रश्क करने लगो 
अपना हो कर भी पराया
समझने लगो
हमेशा दिल से चाहा
तुमको
क्यूं अब जान के प्यासे
हो गए ?
21-10-2011
1683-90-10-11

Sunday, August 7, 2011

अब चुप ना रहो ,कुछ तो कहो

अब चुप ना रहो

कुछ तो कहो

हमें पता दिल तुम्हारा

तड़प रहा

मन बात करने को

कह रहा

निरंतर इंतज़ार ना करो

मन की सुनो

तड़प दिल की दूर करो

कह ना सको तो

इशारा ही कर दो

हम समझ जायेंगे

फासले खुद-बी-खुद

मिट जायेंगे

दूर होकर भी पास

आ जायेंगे

07-08-2011

1312-34-08-11

Sunday, June 19, 2011

फासले कभी कम ना होते

कल तक साथ  थे
अब दूर
सितारों के पास रहते 
दिल-ओ-दिमाग में बसे
ख़्वाबों में आते
इक खुमार लाते  
निरंतर हँसते,मुस्काराते 
रुकने को कहता
चुप हो जाते 
चेहरे का गुलाबी रंग
सफ़ेद होता
बिना बोले चले जाते
दिल-ओ-दिमाग में
जलजला पैदा करते
कुदरत ने
बनाए जो फासले
कभी कम ना होते
हम ज़मीन पर
वो आसमान में
आहें भरते
19-06-2011
1071-98-06-11