Showing posts with label देश-भक्ती. Show all posts
Showing posts with label देश-भक्ती. Show all posts

Tuesday, November 29, 2011

इश्वर भक्ती में डूबा रहा


प्यासे को
पानी नहीं पिलाया
भूखे को
भोजन नहीं कराया
निरंतर
इश्वर भक्ती में डूबा रहा
स्वर्ग के
सपने देखता रहा
परमात्मा ने
भक्ती का प्रसाद दिया
मरणोपरांत उसे
नरक में बसा दिया
29-11-2011
1828-93-11-11

Wednesday, May 11, 2011

योद्धाओं का कोई त्योंहार नहीं होता

योद्धाओं का
कोई त्योंहार नहीं होता
हर दिन देश की रक्षा में
व्यतीत होता
कर्तव्य का निर्वहन
जीवन का ध्येय होता
घर परिवार
देश के बाद आता
खुद से ज्यादा
देश का ख्याल होता
हर पल दुश्मन से
बचाना
मकसद होता
निरंतर
देश के लिए जीता
देश की रक्षा में
जान देता
ह्रदय से नमन उन
जवानों को
मात्रभूमी की रक्षा में
जुटे योद्धाओं को
जीवन जिनका
देश के लिए होता
11-05-2011
841-48-05-11

Sunday, April 10, 2011

मुल्क को नेता नहीं,कर्ता चाहिए


मुल्क को नेता नहीं
कर्ता चाहिए
भक्षक नहीं रक्षक
चाहिए
भ्रष्ट तंत्र नहीं प्रजातंत्र
चाहिए
गरीब को पेट में रोटी
सर पर छत चाहिए
ज़ुल्म
सहने वाले को न्याय
करने वाले को सज़ा
चाहिए
निरंतर अराजकता का
खात्मा चाहिए
युवाओं में नया जज्बा
चाहिए 
वक़्त आ गया
फिर एक क्रांती
चाहिए
10-04-2011
641-74-04-11