Showing posts with label बेईमान. Show all posts
Showing posts with label बेईमान. Show all posts

Monday, January 2, 2012

नहीं कह सकते वह बात

नहीं कर सकते

वह काम जो तुमको
पसंद है
नहीं कह सकते वह बात
जो सरासर झूठ है
दिन को दिन
रात को रात कहना
हमारी फितरत है
करेंगे नाराज़ बहुतों को
खायेंगे गालियाँ
पर बदलेंगे नहीं हम
नहीं बेच सकते ईमान 
तुम्हें खुश करने के लिए
सिरफिरा भी कहोगे
तो खुशी से सुन लेंगे हम
बेईमान
होने से तो अच्छा है
अकेले सर
ऊंचा कर के जीना
खाते रहेंगे ज़ख्म
लोगों के 
मगर बनेंगे नहीं
बहरूपिया
इस जन्म में हम
02-01-2012
04-04-01-12

Friday, July 29, 2011

अब उठ भी जाओ, बैठे ना रहो ,कोई कुछ करेगा ,भूल जाओ

अब उठ भी जाओ

बैठे ना रहो

कोई कुछ करेगा

भूल जाओ

सपने देखना बंद करो

खुद कमान सम्हालो

लोगों को साथ लो

काफिला बनाओ

निरंतर

जो हो रहा देश में हर

शख्श को बताओ

भ्रष्टाचार और घोटाले

उजगार करो

बेईमानों का पर्दाफ़ाश करो

साथ मिल कर लड़ो

देश को भ्रष्टाचार

मुक्त करो

29-07-2011

1260-144 -07-11