Showing posts with label वादा. Show all posts
Showing posts with label वादा. Show all posts

Tuesday, July 17, 2012

कोई सो गया हमसे बात करते करते



कोई सो गया
हमसे बात करते करते
जगा गया हमें
रात भर के लिए
जगा दी
तमन्नाएं हमारी
ज़िन्दगी भर के लिए
खौफज़दा हूँ
क्या उन्हें याद रहेगा ?
उनका वादा
सवेरे उठते उठते
या मिलेगी हमें फिर
सौगात
नाकामयाबी की
रोते रोते
17-07-2012
613-10-07-12

Friday, April 13, 2012

सच मान बैठे



उसने वादा किया था
कल  फिर आऊँगी
कई दिन
कई रातें गुजर गयी
आँखों की नींद अधूरी रही
दिल की
धड़कन बढ़ती गयी
निगाहें रास्ते पर गढ़ी रहीं
जब थक कर पूंछा
मैंने किसी से
कहीं देखा है तुमने उसको
हंस कर वो कहने लगा
कभी मुझ से भी
वादा कर के गयी थी
मुझ से भी बेवफायी
करी थी
फर्क इतना ही है
मैंने यकीन नहीं किया
तुम सच मान बैठे उसके
वादे को
12-04-2012
438-19-04-12

Sunday, November 27, 2011

क्यों कहते हो ? मुझसे वादा करो


क्यों कहते हो ?
मुझसे वादा करो
कभी ना छोड़ोगे मुझको
मरते दम तक साथ दोगे
क्यूं बहम रखते हो?
हमारी मोहब्बत पर
यकीन रखो
फिर भी दिल ना माने तो
दुआ खुदा से करो
साथ देंगे तुम्हारा
जब तक खुदा चाहेगा
गर फैसला कर लिया
उसने
दुनिया से जाना हमको
सुकून हमें भी नहीं
मिलेगा
दिल हमारा भी रोयेगा
निरंतर
तुमसे मिलने का इंतज़ार
करता रहेगा
27-11-2011
1823-88-11-11

Monday, June 27, 2011

उन्हें पता नहीं आज कल नज्में लिखता हूँ

उन्हें पता नहीं
आज कल नज्में
लिखता हूँ
हर नज़्म में  
हाल-ऐ-दिल बयाँ 
करता हूँ 
उनका ज़िक्र करता हूँ
उनके किये हर वादे को
लिखता हूँ
कैसे तोड़ा
दुनिया को बताता हूँ
निरंतर दिल का गुबार
ज़रिये कलम निकालता हूँ
कोई जाकर उन्हें बताए
वो भी
मेरा लिखा पढ़ लें
अहसास
गलतियों का हो जाए
फिर से लौट जाएँ
कम से कम अब तो
वादा निभा ले
27-06-2011
1106-133-06-11

Sunday, June 5, 2011

इक हाथ लेता,इक हाथ देता

सनम ने 
वादा तोड़ा
रिश्तों से भ्रम टूटा
दिल को तोड़ा
मंझधार में छोड़ा
किनारे से दूर था
मौत के करीब था
बस डूबना बाकी था
इक 
हाथ ने हाथ मेरा
पकड़ा
डूबते को सहारा 
मिला
मौत के चंगुल से
बच निकला
खुदा का अंदाज़
निरंतर निराला 
होता 
इक हाथ लेता
इक हाथ देता
05-06-2011
1006-33-06-11

Saturday, May 21, 2011

भँवरा नहीं हूँ

  भँवरा  नहीं हूँ
कभी इस फूल पर
कभी उस फूल
पर बैठूं
फूल चाहे  मुरझाए
डाली चाहे टूट जाए
साथ ना छोडूंगा
निरंतर तेरे खातिर
जिया हूँ
तेरे खातिर मर
जाऊंगा
मरते दम तक वादा
निभाऊंगा 
21-05-2011
907-114-05-11