"हाई","हैलो"को छोडो
आज से नमस्कार करो
बड़ों को अग्रज
छोटों को अनुज कहो
सब को समझ आये
ऐसी हिंदी
बोलो और लिखो
हिंदी का प्रचार करो
कठिन शब्दों का
प्रयोग कम करो
जिन्हें नहीं आती
उन्हें सिखाओ
मन से भय हटाओ
सब भाषाओं की रानी है
क्षण :क्षण:समझाओ
हिंदी में भाषण दो
हिंदी में चर्चा करो
अंग्रेज़ी के चहेतों से भी
बात हिंदी में करो
सब भाषाओं का
सम्मान करो
मात्रभूमी की भाषा से
निरंतर प्यार करो
हिन्दी मेरी भाषा है
कहने में गर्व करो
25-07-2011
1226-106-07-11
शब्द मुंह से निकला
कानों में गया
समझो तीर कमान से
छूट गया
किसी कान में
पिघले सीसे से लगता
मन में ग्लानि और
क्रोध पैदा करता
किसी को खुश करता ,
मन को प्रफुल्लित
करता
शब्द शीशे का होता
एक बार निकल गया
समझो टूट गया
फिर लौट कर नहीं आता
निरंतर रिश्ते बनाने ,
तोड़ने का कारण
बनता
30-06-2011
1116-142-06-11
शब्द निरंतर
दिमाग में उपजते
उथल पुथल मचाते
मन में गूंजते
जुबान से बोले जाते
मुंह से निकलते
कानों से सुने जाते
आँखों से पढ़े जाते
वाक्यों में बदलते
कलम के जरिये
कागज़ पर बाहर आते
शब्द नहीं होते
तो इंसान
इंसान नहीं
हाड मांस का
पुतला भर होता
शब्द ही है
जो कभी साथ नहीं
छोड़ते
निशब्द में भी शब्द
होता अनुनय में,विनय में,
प्यार में,प्रार्थना में
दुविधा में,
क्रोध में,विरोध में,
दुःख में,सुख में,
निरंतर साथ निभाते
इंसान को इंसान से
जोड़ते भी तोड़ते भी
शब्द जीवन
में जान फूंकते
बिना शब्दों के
इंसान
मृत सामान होते
23-06-2011
1092-119-06-11