Showing posts with label शौक-ऐ-मोहब्बत. Show all posts
Showing posts with label शौक-ऐ-मोहब्बत. Show all posts

Tuesday, August 21, 2012

उनका मुस्काराना गज़ब ढा गया



उनका मुस्काराना
गज़ब ढा गया
दिल की धडकनों को
तेज़ कर गया
शौक-ऐ-मोहब्बत को
मुकाम मिल गया
ठहरी हुयी ज़िन्दगी में
रंग भर गया
उनका ये अंदाज़
दिल को छू गया
फूल खिले तसव्वुर में
दिल उनका हो गया
बेलगाम घोड़े को
घुड सवार मिल गया
21-08-2012
683-43-08-12

Monday, May 28, 2012

शौक-ऐ-मोहब्बत में



हम शौक-ऐ-मोहब्बत में
उनसे गुफ्तगू करते रहे
वो शौक-ऐ-गुफ्तगू में
हमसे गुफ्तगू करते रहे
जब हकीकत पता चली
हम ज़ख़्मी हो कर
आंसू बहाते रहे
वो किसी और से 
गुफ्तगू करते रहे
28-05-2012
537-57-05-12

दिल-ऐ-कातिल



देखा जो
चेहरा उनका करीब से
जान ली हकीकत
छुपी थी जो चमकते
चेहरे के पीछे
दिखा एक
दिल-ऐ-कातिल  मुझे
मासूमियत के पीछे
या तो हकीकत
भूल जाऊँ
उनसे दिल लगाता रहूँ
शौक-ऐ-मोहब्बत में
पेश कर दूं
दिल को
क़त्ल होने के लिए
या उन्हें भूल जाऊँ
बचा लूं जान
दिल के
क़त्ल होने से पहले
28-05-2012
535-55-05-12

Wednesday, September 28, 2011

उन्हें शौक-ऐ-मोहब्बत भी शौक-ऐ-इबादत भी

उन्हें
शौक-ऐ-मोहब्बत भी
शौक-ऐ-इबादत भी
निरंतर
दुआ खुदा से करते
हसरतें उनकी पूरी
कर दे
ख़्वाबों को हकीकत
बना दे 
आशिकों को इंतज़ार
कराते
जी भर के रुलाते
लम्हा लम्हा तड़पाते
इस ख्याल से जीते रहते 
खुदा तो
ज़न्नत में रहता
इल्तजा सुनता होगा
आँख से अंधा होगा
उनकी हरकतों को
देखता ना  होगा
28-09-2011
1579-150-,09-11