Sunday, March 4, 2012

होली खेलना अवश्य पर …

होली खेलनी है तो
रंगों से खेलों
अबीर गुलाल से खेलो
नाचो और नचाओ
चंग मजीरे बजाओ
गीत खुशी के गाओ
पर यह भी याद रखना
किसी के ज़ज्बातों से
मत खेलना
सबकी इज्ज़त का
ख्याल रखना
किसी का मज़ाक
मत उड़ाना
ऐसा कुछ ना करना
जो तुम्हें पसंद नहीं
होलिका दहन भी करना
सब से गले मिलना
पर हरे पेड़ों को मत
काटना
प्रकृति से खिलवाड़
मत करना
धरती माँ को बाँझ
मत बनाना
होली खेलना अवश्य
जिनसे बैर है
उनके साथ खेलना
गिले शिकवे भूलना
बैर को प्रेम में बदलना
होली खेलना अवश्य
पर उसे यादगार बनाना
भाईचारे की
मिसाल पेश करना
रिश्तों को
चटख रंग से भरना
होली अवश्य खेलना
पर गरीब बेसहारा का
ध्यान अवश्य रखना
उन्हें भी रंग लगाना
मिठाई से मुंह मीठा
कराना
कुछ पलों के लिए
ही सही
उन्हें भी हँसाना
होली खेलना अवश्य
पर सब ऐसे ही खेलें
इस बात का प्रयत्न भी
करना
04-03-2012
292-27-03-12

संगत में कुछ तो सीख जाऊंगा

खुश हूँ कोई तो
जानने लगा है मुझको
ठीक से प
हचानने लगा है मुझको
जो भी कहता हूँ
ध्यान से सुनता है
चुप रहकर सर हिलाता है
हाँ में हाँ मिलाता है
शायद वो भी वही
सह रहा है
जो मैं सह रहा हूँ
वही भुगत रहा है
जो में भुगत रहा हूँ
वो चुप रहना सीख गया
मैं अब भी
एक ही गीत गाता हूँ
अपने दुखो का रोना रोता हूँ
उनका बाज़ार लगाता हूँ
जानता हूँ
कोई खरीददार नहीं
मिलेगा
खुद का युद्ध
खुद को ही लड़ना पड़ता  
खुद को ही चुप रह कर
सहना  सीखना होगा
वो सहना सीख गया
मुझे सीखना बाकी है
इसी आशा मैं
उससे निरंतर मिलता हूँ
संगत में कुछ तो सीख
जाऊंगा
मन की कुंठाओं पर
एक दिन विजय
पा लूंगा
04-03-2012
291-26-03-12

आपकी खामोशी हमें कैसे भायेगी ?


बिना पानी के नदी
बिना कूक के कोयल
किस को अच्छी लगती ?
फिर आपकी खामोशी
हमें कैसे भायेगी ?
निरंतर हमारे दिल को
व्यथित करती
इक शूल सी चुभती
हर पल
मन प्रार्थना करता
परमात्मा
आपको खुशियों से
भर दे
फिर से आपके चेहरे पर
मुस्काराहट ला दे
आपका नूर आपको
लौटा दे
04-03-2012
289-24-03-12

Saturday, March 3, 2012

हास्य कविता-हँसमुखजी ने खेली होली,मस्ती में खाली भांग की गोली

हँसमुखजी ने खेली होली
मस्ती में 
खाली भांग  की गोली
भांग ने 
दिखाया अपना रंग
हँसमुखजी  ने
लिया हाथ में चंग
मचाने लगे हुडदंग 
बीबी को 
आंटीजी कह दिया
साली को 
कह दिया जानेमन
बीबी का 
हाथ झटक दिया
साली को 
गले लगा लिया
बीबी साली एक 
हो गयी
चढ़ायी दोनों ने
त्योरियां
साली ने पकडे हाथ
बीबी ने  पकड़ी टांग
ठन्डे पानी के हौद में
हँसमुखजी को फैंक दिया
कमर में लगी चोट
जोश पड गया ठंडा
नशा  हो गया मंद
पड गया रंग में भंग
लग गयी उनको ठण्ड
ऊपर से बीबी ने
कर दिया खाना बंद
फिर लगवाए 
गिन गिन कर पूरे 
ढेड सौ डंड
हँसमुखजी ने खायी 
सौगंध
अब होली पर नहीं 
खायेंगे
जीवन में कभी भंग
03-03-2012
288-23-03-12

अब बचा नहीं कुछ बताने को

लुटा चुका सब
कुछ बचा नहीं
अब लुटाने को
इतना कुछ देख लिया
बचा नहीं अब
कुछ और देखने को
इतना रो लिया अब तक
मन नहीं करता
अब हँसने का
जी रहा हूँ किस तरह
अब बचा नहीं कुछ
बताने को
सुकून क्या होता है
भूल गया हूँ
समझता हूँ  सुकून
अब चुप रहने को
03-03-2012
287-22-03-12