Sunday, February 26, 2012

बदलता सोच

सर्द पानी
गर्मी में शरीर को
राहत देता
सर्दी में हड्डियां
कंपकंपाता
इंसान मौसम के
अनुसार
काम में लेता
इंसान भी
पसंद नापसंद
बदलता रहता
जो कल अच्छा था
आज बुरा हो जाता
एक ही व्यक्ती से
कभी प्यार तो
कभी घ्रणा करता
रिश्तों को भी
इसी तरह
बदलता रहता
स्वार्थ,अनुभव,
आवश्यकता के
अनुरूप सोच को
बदलता रहता
पूछों तो जीवन की
रीत का नाम
दे देता
26-02-2012
253-164-02-12

कुछ कहो ना कहो

कुछ 
कहो ना कहो
मैं समझ जाऊंगा
हाल-ऐ-दिल
मन की उलझन
जान जाऊंगा
बस एक बार
मुस्करा 
कर देख लेना
त़ाज़िन्दगी 
तुम्हारा इंतज़ार 
कर लूंगा
25-02-2012
250-161-02-12

Saturday, February 25, 2012

खुशी का लम्हा लम्हा वक़्त के समंदर में डूब गया

खुशी का लम्हा लम्हा
वक़्त के समंदर में
डूब गया
यादों का रेगिस्तान
बाकी रह गया
हर अपना वादे से
मुकर गया
मुझे अकेला छोड़ गया
ज़िन्दगी में सब कुछ
ठहर गया 
उम्मीद का चाँद भी
ग़मों के बादलों खो गया
फलक पर कोई तारा भी
टिमटिमाता नहीं
दिखता
जो एक कतरा भी
उम्मीद का बंधाये मुझे
रह गया अब आसरा
सिर्फ खुदा का
पहले भी कई बार
उसने ही निकाली
किश्ती तूफान से 
इस बार भी वो ही
निकालेगा
खुशी के कुछ पल तो
लौटाएगा
सुकून का अहसास तो
कराएगा
25-02-2012
248-159-02-12

हास्य कविता-हँसमुखजी की कुछ ना कुछ कहने की आदत

हँसमुखजी की
कुछ ना कुछ कहने की
आदत का सामना एक दिन
मुझको भी करना पडा
मुझ से बोले भाई निरंतर
क्या आप निरंतर खाते हैं
निरंतर बोलते हैं ,निरंतर सोते हैं
निरंतर जागते हैं
जो आपने अपना नाम
निरंतर रख लिया
फिर भी अगर रखना ही था तो
उसकी जगह लगातार,बिना रुके ,
कनटीन्यूअस (continuous)
भी तो रख सकते थे
उनके बेहूदा सवाल पर
मेरा पारा चढ़ गया
उनकी बे
सिर पैर की
बात करने की
आदत छुडाने का निर्णय लिया
मैंने कहा
मैं निरंतर सोचता हूँ
निरंतर हँसता हूँ
निरंतर आपके बेहूदा
कारनामों और छिछोरी आदत के
बारे में लिख कर पाठकों को
बताता हूँ
ताकि सब आपको पहचान लें
आपकी चाल से आप को
ही मात दें
इसलिए अपना नाम निरंतर रखा है
उस दिन के बाद से
हँसमुखजी सबको सलाह देते हैं
किसी से भी बेसिर पैर की
बात नहीं कहनी चाहिए
केवल कहने के लिए भी
कोई बात नहीं कहनी
चाहिए
25-02-2012
247-158-02-12

ये गनीमत थी उन्होंने हमें पहचान लिया

ये गनीमत थी
उन्होंने
हमें पहचान लिया
ये बात जुदा हैं
वो हमसे नज़रें
चुराते रहे
हमसे बचने की
कोशिश करते रहे
उनकी बेवफायी के
गुनाह ने
उन्हें हमारा सामना
ना करने दिया
25-02-2012
246-157-02-12