मेरे लबों पर
तुम्हारे लबों के निशाँ
अब भी ताज़ा हैं
मेरे गालों पर
तुम्हारी
ऊंगलियों के निशाँ
अब भी महसूस होते हैं
तुम्हारा हर अंदाज़
मेरे जहन में ज़ज्ब है
मेरे दिल में
अब भी तुम्हारा ही
बसेरा है
मेरी यादों का
दूसरा नाम तुम हो
और तुम कहते हो
तुम्हें भूल जाऊं
क्यूं नहीं
साफ़ साफ़ कहते
खुद को ही भूल जाऊं
अब इस
फरेबी दुनिया से
कोई वास्ता ही
ना रखूँ
16-02-2012
177-88-02-12
वो अपने हुस्न में
इतना मदहोश हैं
उन्हें ख्याल ही नहीं
हम रोज़ ख़्वाबों में
उनसे मिलते हैं
उनसे गुफ्तगू करते हैं
हर जिस चीज़ के लिए
वो होश में ना करते हैं
ख़्वाबों में
खुद पहल करते हैं
हमारी हसरतों को
बड़े अंदाज़ से
अंजाम तक पहुंचाते हैं
30-01-2012
87-87-01-12
कुछ तो है उनमें
जो किसी और में नहीं
उनके अंदाज़ का कहीं
कोई सानी नहीं
बात हुस्न-ओ-इश्क
की नहीं
ना ही कोई मजबूरी
उनका
जादू ही कुछ ऐसा है
कि दिल मानता नहीं
नाम जहन में आते ही
दिल में कुछ होता है
लाख रोको,रुकता नहीं
निरंतर
उनसे मिलने की
जिद करता है
05-08-2011
1308-30-08-11
चेहरा खूबसूरत,
अंदाज़ निराला
रंग-रूप न्यारा
देखते ही
दिल को लुभाया
बातों ने मुझे उनका
बनाया
निरंतर पूंछा सबसे
कोई नहीं
समझा पाया
मोहब्बत क्यों?
कब?
और कैसे होती है?
अब समझ आ गया
30-07-2011
1266-150 -07-11