Showing posts with label आहें. Show all posts
Showing posts with label आहें. Show all posts

Tuesday, August 21, 2012

आहें



बरसात की छोटी बूंदों के साथ
कुछ आहें भी गिरी होंगी ज़रूर

जो छोड़ गए ज़मीं से साथ हमारा
उनके आंसू भी गिरे होंगे ज़रूर

जो बस गए जा कर ज़न्नत में
हमें याद करके रोते होंगे ज़रूर
21-08-2012
677-37-08-12

Monday, October 10, 2011

कल रात आसमान में सूरज निकल गया


कल रात
आसमान में सूरज
निकल गया
सारा जहां रोशनी से
जगमगा गया
मुझे उन का खूबसूरत
चेहरा दिख गया
जहन में उसका अक्स
ज़ज्ब हो गया
हसरतों को मुकाम
मिल गया
सुबह से शाम
ठंडी आहें भरता रहा
निरंतर
यादों में खोता रहा
रात का
इंतज़ार करता रहा
10-10-2011
1632-40-10-11

Sunday, July 31, 2011

यादों की खुमारी

सबा कानों को लगती

उसकी आवाज़ कहीं दूर से

आती महसूस होती

आसमान से रहम की

बरसात होती

मेरी आहें बूँदें बन

रिमझिम बरसती

यादों की खुमारी बढ़ती

सुर्ख तेज़ धूप

ख़्वाबों की लड़ी तोडती

आँख खुलती

हकीकत निरंतर लौट

कर आती

ख्यालों पर बर्फ पड़ती

सांसें ठंडी होती

वो आसमान से देखती

रहती

ग़मों की ठंडक दूर

नहीं होती

ज़िन्दगी उम्मीद में

गुजरती रहती

(सबा =प्रात:काल की हवा)

31-07-2011

1276-160-07-11