Showing posts with label उसूलों. Show all posts
Showing posts with label उसूलों. Show all posts

Friday, January 6, 2012

उसूलों पर चलता हूँ


इमानदारी से जीता हूँ
झूठ नहीं बोलता हूँ
उसूलों पर चलता हूँ 
कुछ मुझे धरती से
जुडा हुआ कहते
एक अच्छा
इंसान समझते
कुछ मेरी
इमानदारी पर
शक करते
मेरे उसूलों को
ढकोसला कहते
मुझे परवाह नहीं
कौन क्या कहता ? 
मुझे तो जीवन यात्रा में
निरंतर परमात्मा के
उसूलों पर चलना है
इंसान बन कर जीना  है
अच्छा लगे या बुरा
किसी के कहने से
अपना सोच नहीं
बदलना है 
06-01-2012
16-16-01-12

Friday, April 1, 2011

मैं हँसता रहा


 दुनिया 
ने नकारा कहा
मैं हँसता रहा
लोगों ने खुदगर्ज़ कहा
मैं हँसता रहा
 माशूक ने बेवफा कहा
मैं हँसता रहा
गुरुओं ने मूर्ख कहा
मैं हंसता रहा
अपनों ने पराया कहा
मैं हँसता रहा
  बेईमानों ने बेवकूफ कहा 
मैं हँसता रहा
   दोस्तों ने मुंह फट कहा  
मैं हँसता रहा
वो थक गए
मैं हँसता रहा
मुझे ढीठ कहा
मैं हँसता रहा
कहना बंद कर दिया
मैं हँसता रहा
जैसा हूँ,मंज़ूर किया
निरंतर
उसूलों पर चलता रहा
चाहने वालों ने
फिर भी चाहा
कभी कुछ ना कहा
01-04--11
576—09-04-11