Showing posts with label झूठ. Show all posts
Showing posts with label झूठ. Show all posts

Saturday, December 15, 2012

सर उठा कर जिया हूँ अब सर झुका कर कैसे जियूं ?



बहुत प्रयत्न किया
पर समझ नहीं पाया
कैसे लोगों को खुश करूँ ?
क्या उनकी हर बात में
हाँ में हाँ मिला लूँ
झूठ को सच कहूँ ?
या ज़माने के साथ चलूँ
मुखोटा पहन लूँ
उनकी खुशामद करूँ
झूठी प्रशंसा करूँ
पर यह तो
हो नहीं सकता
खुद के लिए
कभी झूठ नहीं बोला
उनके लिए कैसे बोलूँ ?
कई नाराज़ हो गए
पहले भी
कई और नाराज़
हो जायेंगे आगे भी
अब तक
सर उठा कर जिया हूँ
अब सर झुका कर
कैसे जियूं ?
जो ना कर सका
जीवन में अब तक
बचे हुए दिनों के लिए
कैसे करूँ ?
959-78-15-12-2012
जीवन,मुखोटा,प्रशंसा,खुशामद,सच,झूठ

Tuesday, December 11, 2012

कौन है जो नहीं जानता



कौन है
जो नहीं जानता
खुद कितना इमानदार
कितना बेईमान है
फिर भी
दूसरों पर ऊंगली उठाता है
भूल जाता है
कब तक सच को छुपायेगा
चेहरे पर चेहरा लगाएगा
कोई तो उनकी
फितरत को जानता है
कभी उनका भी सच
बाहर आ जाएगा
929-47-12-12-2012
सच,झूठ,इमानदार,दोगलापन

Saturday, December 8, 2012

मैं मुख्तलिफ हूँ



मैं मुख्तलिफ हूँ
मुख्तलिफ लिखता हूँ
सच को सच
झूठ को झूठ कहता हूँ
दोगले चेहरों को
कलम के ज़रिये
बेनकाब करता हूँ
रोज़ नए दुश्मन बनाता हूँ
गालियाँ खाता हूँ
ज़माने का कहर बर्दाश्त
करता हूँ
फिर भी फितरत नहीं
बदलता हूँ
क्यों की मैं मुख्तलिफ हूँ
मुख्तलिफ ही रहना
चाहता हूँ
मुख्तलिफ=प्रथक,भिन्न,अलग तरह का
915-33-08-12-2012
दोगले,सच,झूठ,चेहरे पर चेहरा,मुख्तलिफ 

Tuesday, November 6, 2012

थक गया हूँ तेरा मेरा सुनते सुनते


थक गया हूँ तेरा मेरा सुनते सुनते
थक गया हूँ
तेरा मेरा सुनते सुनते
थक गया हूँ
स्वार्थ का पेट भरते भरते
मन भर गया
रिश्तों को तोड़ते तोड़ते
उकता गया हूँ 
चेहरा बदलते बदलते
अब सोचता हूँ
क्या जैसा हूँ वैसा बन कर
नहीं रह सकता
झूठ का चोला उतार कर
नहीं फैंक सकता
टूटे रिश्तों को फिर से
जोड़ नहीं सकता
आत्म मंथन करता हूँ
खुद के प्रश्न का उत्तर
खुद ही देता हूँ
केवल इंसान बन कर जी लो
सारी कुंठाओं से मुक्त हो
जाओगे
खुशी से जियोगे
825-09-06-11-2012
सच,झूठ,स्वार्थ,आत्म मंथन,कुंठा,रिश्ते,

Tuesday, July 31, 2012

आज जब इम्तहान का वक़्त आया



बहुत जीवट वाला
समझते थे सब मुझको
मैं भी खुद को
फौलाद समझता था
आज जब इम्तहान का
वक़्त आया
तो अपने को कमज़ोर पाया
फौलाद नहीं हूँ
सिद्ध करने के लिए
सबको
लाचारी बताने लगा
हकीकत से रूबरू
कराने लगा
कौन मानता हकीकत मेरी ?
खुद के ही जाल में
फंस गया
सबको चेहरे पर चेहरा
चढ़ा नज़र आया
बहुत फ़रियाद करी
नतीजा कुछ ना निकला
सबको सच में झूठ
नज़र आया
31-07-2012
639-36-07-12

Tuesday, July 17, 2012

अब अपने आप से नफरत करने लगा हूँ


अब अपने आप से
नफरत करने लगा हूँ
जो नहीं कहना चाहिए
कह देता हूँ
जो नहीं सुनना चाहिए
सुन लेता हूँ
दिल के हाथो कमज़ोर
हो जाता हूँ
हर बार खुद को बेबस
सिला
उम्मीद से उलटा
पाता हूँ
लोगों की नज़रों से
उतर जाता हूँ
अब सोच रहा हूँ
दिल की सुनना छोड़ दूं
दिमाग से काम लूं
चेहरे पर चेहरा चढ़ा लूं
हर बात को तोल कर बोलूँ
लोगों को खुश कर दूं
उन्हें झूठा सुकून दे दूं
17-07-2012
610-07-07-12


Wednesday, May 2, 2012

झूठ का आवरण

किसी ने तुम्हारे प्रशंसा में
दो मीठे शब्द बोल दिए ,
तुम पचा नहीं पाए
फूल कर कुप्पा गए
बिना यह सोचे समझे
कहने वाले का मंतव्य क्या था
क्या वाकई तुम उन शब्दों के
लायक हो भी या नहीं
बदले में तुम कहने वाले को
समझदार इंसान बताने लगे
उसकी प्रशंसा में कसीदे पढने लगे
जब उसी ने एक  दिन तुम्हें
आइना दिखा दिया,
तुम्हारा कटु सत्य बता दिया
तुम नाराज़ हो गए
उसे भला बुरा कहने लगे
उसे नज़रों से गिरा दिया
सब से उसकी बुराई करने लगे
क्या कभी सोचा तुमने
तुम्हें सत्य अच्छा नहीं लगता
झूठ का आवरण तुम्हें भाता हैं
तुम चाहते हो दूसरे भी
ऐसे आवरण में
खुद को छिपा कर रखें
अब आत्मअन्वेषण कर लो
तुम कैसे इंसान हो
अगर फिर भी तुम्हें
अपने आप पर
ग्लानी नहीं होती
तो मेरी नज़रों में
तुम एक सच्चे इंसान नहीं हो
तुम्हें झूठ की दुनिया
पसंद है
यह भी ध्यान रखो
झूठ कभी छुपा नहीं रहता
अब तुम ही बताओ तुम पर कैसे विश्वास किया जाए?   
02-05-2012
491-06-05-12

Friday, January 6, 2012

उसूलों पर चलता हूँ


इमानदारी से जीता हूँ
झूठ नहीं बोलता हूँ
उसूलों पर चलता हूँ 
कुछ मुझे धरती से
जुडा हुआ कहते
एक अच्छा
इंसान समझते
कुछ मेरी
इमानदारी पर
शक करते
मेरे उसूलों को
ढकोसला कहते
मुझे परवाह नहीं
कौन क्या कहता ? 
मुझे तो जीवन यात्रा में
निरंतर परमात्मा के
उसूलों पर चलना है
इंसान बन कर जीना  है
अच्छा लगे या बुरा
किसी के कहने से
अपना सोच नहीं
बदलना है 
06-01-2012
16-16-01-12

Saturday, July 30, 2011

आज तुम से ही पूंछ लूं

आज तुम से ही

पूंछ लूं

सत्य कह कर

नाराज़ करूँ

या झूठ बोल कर,

खुश करूँ ?

निरंतर सवालों में

जकड़ा हूँ

अहम् बढ़ाऊँ

या कम करूँ ?

सच्चा मित्र

बन कर रहूँ

या दिखावा करूँ ?

सब जीते जैसे

मैं भी वैसे ही जीऊँ ?

30-07-2011

1268-152-07-11