Showing posts with label गीत. Show all posts
Showing posts with label गीत. Show all posts

Tuesday, July 31, 2012

हर सुबह से आज की सुबह कुछ ख़ास थी



हर सुबह से आज की
सुबह कुछ ख़ास थी
हर सुबह से अलग जो थी
साजों ने सुरों से सन्धी करी
संगीत की धारा बह निकली
चहचहाती चिड़ियों ने
चुप्पी साध ली
बहती पुरवाई थम गयी
पेड़ों के पत्ते
मदमस्त हो कर झूमने लगे
फिजा महक से सरोबार हो गयी
आज संगीत के साथ
प्रियतम की मधुर आवाज़ में
एक सुरीले गीत की गूँज थी
आज की सुबह खास थी
हर सुबह से अलग थी
उनकी वाणी की मिश्री
जो घुली थी
31-07-2012
637-34-07-12

Monday, May 30, 2011

आओ तुम्हें प्रेम गीत सुनाऊँ

आओ तुम्हें 
प्रेम गीत सुनाऊँ
मन की बात बताऊँ
जो आग लगी है दिल में
उसे बातों से बुझाऊँ
प्रेम गीतों से 
मिलने की आस 
जगाऊँ
विरह को भूल जाऊं  
निरंतर प्रियतमा को
याद करता रहूँ
घावों पर मलहम
लगाता रहूँ
बेबस
समय काटता रहूँ
खुद को समझाता रहूँ
उम्मीद में जीता रहूँ 
प्रेम गीत सुनाऊँ
30-05-2011
963-170-05-11