Showing posts with label प्रियतम. Show all posts
Showing posts with label प्रियतम. Show all posts

Sunday, March 3, 2013

उनका चेहरा



कल रात लिखने बैठा तो
अचनाक ख्यालों में
उनका चेहरा सामने आ गया
दुविधा में फंस गया,
लिखने में ध्यान लगाऊंगा
तो चेहरे से ध्यान हटाना पडेगा
चेहरा देखता रहूँगा
तो कुछ लिख नहीं पाऊंगा
उहापोह में सारी रात
कलम हाथ में लिए बैठा रहा
कलम से तो कुछ नहीं लिख सका
पर इतनी लम्बी देर तक
उनके चेहरे को निहारने का
आनंद अवश्य मिला
मन को असीम शांती का
सुख मिला
उनकी सुन्दरता पर
लिखने के लिए कलम को
बहुत कुछ मिल गया
06-06-03-01-2013
प्रेम,प्रियतम ,मोहब्बत,प्यार ,विरह
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, March 2, 2013

बसा कर प्रियतम को ह्रदय में


बसा कर
प्रियतम को ह्रदय में
खोल दिए
प्रतीक्षा के द्वार मन में
पल पल
दिन महीनों और साल
बांधती रही आशाओं के बाँध
निद्रा खोयी चैन खोया
मिला नहीं फिर भी
प्रियतम का साथ
आँखों से अश्रूओं की धारा
अविरल बहती रही
मन रहा सदा उदास
चेहरे की
चमक विदा हो गयी
मन की आस पूरी ना हुयी
जीवन मरण हुआ सामान
निराशा ने जकड लिया
जीवन बन गया शमशान
04-05-02-01-2013
प्रेम,प्रियतम ,मोहब्बत,प्यार ,विरह
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, September 1, 2012

प्रतीक्षा में



अनमने भाव लिए
नदी किनारे कदम्ब के
पेड़ के नीचे बैठी
विचारों के जाल में उलझी थी
ऊपर गगन में काले बादलों की
गडगडाहट
उधर मन में विचारों का द्वन्द
उसकी व्यथा को बढ़ा रहे थे
नदी त्वरित गति से बह रही
पथ में आने वाली हर वस्तु को
अपने साथ बहा कर ले जा रही
नदी के पानी की भाँती
 विचार भी त्वरित गति से
आ जा रहे थे
मन में ढेरों आशंकाएं उसकी
आकांशाओं को निराशा में
बदल रही थी
प्रियतम से मिले महीनों
हो गए
बार बार के वादों के बाद भी
नहीं आये
हर बार नए बहाने का
सन्देश अवश्य आया
अब प्रतीक्षारत थी
 कब नदी के पानी की धारा
मंद पड़ेगी
आकाश से काले बादल
विदा होंगे
नीले गगन के दर्शन होंगे
सूरज फिर चमकने लगेगा
तब उसकी प्रतीक्षा की
घड़ियाँ भी समाप्त होंगी
उसके मन के आकाश में
आशाओं का सूरज चमकेगा
उसका प्रियतम से मिलन होगा
निराशा के काले बादलों से
छुटकारा मिलेगा
01-09-2012
706-02-09-12

Tuesday, July 31, 2012

हर सुबह से आज की सुबह कुछ ख़ास थी



हर सुबह से आज की
सुबह कुछ ख़ास थी
हर सुबह से अलग जो थी
साजों ने सुरों से सन्धी करी
संगीत की धारा बह निकली
चहचहाती चिड़ियों ने
चुप्पी साध ली
बहती पुरवाई थम गयी
पेड़ों के पत्ते
मदमस्त हो कर झूमने लगे
फिजा महक से सरोबार हो गयी
आज संगीत के साथ
प्रियतम की मधुर आवाज़ में
एक सुरीले गीत की गूँज थी
आज की सुबह खास थी
हर सुबह से अलग थी
उनकी वाणी की मिश्री
जो घुली थी
31-07-2012
637-34-07-12

Monday, July 30, 2012

आंसूओं से पूछा ,तुम बहते क्यूं हो



आंसूओं से पूछा
तुम बहते क्यूं हो
दिल से पूछा
तुम बेचैन क्यूं हो
मन से पूछा
तुम अनमने क्यूं हो
चेहरे से पूछा
तुम उदास क्यूं हो
चेहरा बोला
दिल बेचैन जो है
दिल बोला
मन अनमना जो है
मन बोला
आँखें नम जो हैं
चारों से एक साथ पूछा
सच बताओ वजह क्या है
चारों एक साथ बोले
तुम प्रियतम से दूर
अकेले जो हो
30-07-2012
634-31-07-12


Sunday, July 29, 2012

नयी नवेली दुल्हन थी


प्रियतम तडके घर से
काम पर निकल गए
बिना प्रियतम दिन
कैसे कटेगा  ?
रात सुहानी थी
दिन कैसा होगा ?
कब लौटेंगे प्रियतम ?
सोच में डूबी थी
अनमने भाव से काम में
लगी थी
प्रियतम के बिना
मन उदास था
समय काटे नहीं कट
रहा था
सब बोझ लग रहा था,
बिना प्रियतम बिन पानी के
मछली सी तड़प रही थी
उसका संसार अब 
प्रियतम में
सिमट गया था
वही लक्ष्य ,वही सपना
वही अब जीवन उसका
नयी नवेली दुल्हन थी
विवाह के बाद की दूसरी
सुबह थी
29-07-2012
627-24-07-12