निरंतर कुछ सोचता रहे,कुछ करता रहे,कलम के जरिए बात अपने कहता रहे.... (सर्वाधिकार सुरक्षित) ,किसी की भावनाओं को ठेस पहुचाने का कोई प्रयोजन नहीं है,फिर भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे तो क्षमा प्रार्थी हूँ )
Showing posts with label सफलता. Show all posts
Showing posts with label सफलता. Show all posts
Tuesday, March 5, 2013
Tuesday, December 11, 2012
कौन मरना चाहता है?
कौन मरना चाहता है?
मौत फिर भी आती है
कौन असफलता चाहता है ?
फिर भी हर बार
सफलता नहीं मिलती
यही है मर्म जीवन का
जिसने जान लिया
उसका जीवन सरल
हो जाता है
जो नहीं जान सका
वो जीवन भर बेचैन
रहता है
928-46-12-12-2012
जीवन ,जीवन मर्म,सफलता,असफलता
Wednesday, September 19, 2012
छोटी सी कामयाबी पर
हमारी
छोटी सी कामयाबी
पर
इतनी पीठ थपथपाई
गयी
पीठ दर्द करने
लगी
कामयाबी सर
पर
चढ़ गयी
अपने आप को
बड़े भारी
हूनर मंद समझने
लगे
थोड़ी सी कामयाबी
में
मदहोश हो गए
भूल गए
आगे बढ़ने के
लिए
लक्ष्य को
याद रखना होता
मेह्नत से मुंह
ना
मोड़ना होता
नतीजा वही हुआ
जो होना था
होश में आये
तो देखा
हम चौराहे पर
खड़े थे
लोग आगे बढ़
गए
हम वहीं खड़े
रह गए
735-31-19-09-12
Saturday, September 1, 2012
प्रतीक्षा में
अनमने
भाव लिए
नदी किनारे कदम्ब के
पेड़ के नीचे बैठी
विचारों के जाल में उलझी थी
ऊपर गगन में काले बादलों की
गडगडाहट
उधर मन में विचारों का द्वन्द
उसकी व्यथा को बढ़ा रहे थे
नदी त्वरित गति से बह रही
पथ में आने वाली हर वस्तु को
अपने साथ बहा कर ले जा रही
नदी के पानी की भाँती
विचार भी त्वरित गति से
आ जा रहे थे
मन में ढेरों आशंकाएं उसकी
आकांशाओं को निराशा में
बदल रही थी
प्रियतम से मिले महीनों
हो गए
बार बार के वादों के बाद भी
नहीं आये
हर बार नए बहाने का
सन्देश अवश्य आया
अब प्रतीक्षारत थी
कब नदी के पानी की धारा
मंद पड़ेगी
आकाश से काले बादल
विदा होंगे
नीले गगन के दर्शन होंगे
सूरज फिर चमकने लगेगा
तब उसकी प्रतीक्षा की
घड़ियाँ भी समाप्त होंगी
उसके मन के आकाश में
आशाओं का सूरज चमकेगा
उसका प्रियतम से मिलन होगा
निराशा के काले बादलों से
छुटकारा मिलेगा
नदी किनारे कदम्ब के
पेड़ के नीचे बैठी
विचारों के जाल में उलझी थी
ऊपर गगन में काले बादलों की
गडगडाहट
उधर मन में विचारों का द्वन्द
उसकी व्यथा को बढ़ा रहे थे
नदी त्वरित गति से बह रही
पथ में आने वाली हर वस्तु को
अपने साथ बहा कर ले जा रही
नदी के पानी की भाँती
विचार भी त्वरित गति से
आ जा रहे थे
मन में ढेरों आशंकाएं उसकी
आकांशाओं को निराशा में
बदल रही थी
प्रियतम से मिले महीनों
हो गए
बार बार के वादों के बाद भी
नहीं आये
हर बार नए बहाने का
सन्देश अवश्य आया
अब प्रतीक्षारत थी
कब नदी के पानी की धारा
मंद पड़ेगी
आकाश से काले बादल
विदा होंगे
नीले गगन के दर्शन होंगे
सूरज फिर चमकने लगेगा
तब उसकी प्रतीक्षा की
घड़ियाँ भी समाप्त होंगी
उसके मन के आकाश में
आशाओं का सूरज चमकेगा
उसका प्रियतम से मिलन होगा
निराशा के काले बादलों से
छुटकारा मिलेगा
01-09-2012
706-02-09-12
जब भी चढ़ जाती है,कामयाबी सर पर
जब भी चढ़ जाती
है
कामयाबी सर
पर
अपने भी पराये
लगते हैं
जो भी करे तारीफ़
वही अच्छे लगते
हैं
कामयाबी के
गरूर में
भूल जाता इंसान
सच्ची बात कहने
वाले ही
अपने होते हैं
जब तक रहती
है
कामयाबी
मीठी बातों
से लुभाने वाले
तब तक ही साथ
रहते हैं
01-09-2012
705-01-09-12
Saturday, March 10, 2012
नन्ही चिड़िया ने पंख फैलाए
नन्ही चिड़िया ने पंख
फैलाए
उमंग उत्साह से उड़ चली
आकाश को नापने
पहुँच गयी ऊंचे पर्वत
के पास
बार बार प्रयत्न किया
सफलता से दूर रही
पार ना कर सकी पर्वत को
थक हार मुंह लटका कर
लौट आयी
फिर माँ के पास
हार से व्यथित
करने लगी शिकायत माँ से
क्यों नहीं सिखाया उसने
पर्वत को पार करने
का राज़
माँ मुस्कारा कर बोली
सब्र और संयम रखो
पर्वत भी पार करोगी
एक दिन
थोड़ी शक्ति और संजो लो
ठीक से उड़ना सीख लो
फिर पर्वत को पार करो
सफलता
कदम अवश्य चूमेगी
पर्वत को पार करने की
इच्छा एक दिन
अवश्य पूरी होगी
10-03-2012
335-69-03-12
Saturday, February 18, 2012
सफलता केवल चाहने से नहीं मिलती
सफलता केवल
चाहने से नहीं मिलती
कर्म के साथ मेहनत भी
आवश्यक होती
सफलता ना मिले तो
सब्र भी रखनी होती
असफलता का दोष
दूसरों पर डालने की
प्रवत्ती घातक होती
स्वयं भी
आत्म मंथन करो
गुरओं और बड़ों से
मार्गदर्शन लो
कारण जानने का
प्रयत्न करो
एक बात और समझ लो
नाकाम ही देते हैं दोष
दूसरों को
रोते रहने से असफल
कभी सफल नहीं होते
जो सफल हुए
उनसे भी सीख लो
प्रयत्न करते रहो
हिम्मत होंसले से
लड़ते रहो
ना हताश हो
ना निराश हो
निरंतर हँसते हुए
आगे बढ़ते रहो
सफलता एक दिन
कदम चूमेगी
चेहरे पर आजीवन
मुस्काराहट रहेगी
18-02-2012
189-100-02-12
Labels:
असफलता,
निराशा,
प्रेरणादायक,
सफलता,
सब्र,
हिम्मत होंसला
Wednesday, September 14, 2011
संतुष्टी जीवन का मूल मन्त्र
मूल मन्त्र
इच्छाएँ रखना भी
आवश्यक
नियंत्रण उन पर
अत्यावश्यक
बिना कर्म के कुछ नहीं
मिलता
सफलता मिलना
निश्चित ना होता
हिम्मत फिर भी नहीं
हारना
म्रदु व्यवहार सबको
भाता
अभिमान मनुष्य का
नाश करता
क्रोध जीवन को
भस्म करता
स्वार्थ सुख नाशक
होता
दुखों को बुलावा देता
दिनचर्या के नियम
बनाओ
व्यवहार में अपने
संयम लाओ
होड़ अपने से दूर
भगाओ
सदाचार से जीना सीखो
धन बिना काम नहीं
चलता
भविष्य का भी ध्यान करो
आवश्यकतानुसार
संचय करो
येन केन प्रकारेण
ना संचय करो
निरंतर इश्वर का
नमन करो
छोटों को प्यार
बड़ो का सम्मान
करो
खुल कर हंसा करो
कम से कम रोया करो
समय सदा
इकसार नहीं रहता
ये बात भी जान लो
दर्द जीवन में आयेंगे
दर्द सहना सीख लो
14-09-2011
1502-74-09-11Sunday, July 24, 2011
ज़िन्दगी फ़ुटबाल का खेल
ज़िन्दगी
फ़ुटबाल का खेल
गेंद कभी इधर
कभी उधर रहती
कभी चोट खाते
कभी
ज़मीन पर गिरते
कभी गेंद गोल में
कभी गोल के बाहर
रहती
कभी विपक्षी भारी
कभी हम भारी
निरंतर
गम और खुशी साथ
चलती रहती
ध्यान
जिसका गेंद पर
वह जीतता
ध्यान हटाने वाला
निरंतर हारता
जीत के लिए खेलना
ज़रूरी
हार जीत खेलने से
होती
बिना खेले ज़िन्दगी
अधूरी रहती
24-07-2011
1222-102-07-11
Subscribe to:
Posts (Atom)