Showing posts with label दोष. Show all posts
Showing posts with label दोष. Show all posts

Thursday, September 29, 2011

क्यों दोष देते हो?

क्यों दोष देते हो?
मुझ पर ऊंगली उठाते हो
क्यों सत्य से भागते हो ?
क्या तुम खुद वह
नहीं करते?
जो मैं करता हूँ
कौन है?जिसे कोई दूसरा
नहीं भाता ?
निरंतर उसके मन को
नहीं लुभाता
जिसे जानते नहीं
मन उस से
मिलने का नहीं करता
क्यों हर चाहत में स्वार्थ
खोजते हो ?
क्या सम्बन्ध निश्छल
नहीं हो सकते ?
फिर क्यों सदा ऐसा ही
सोचते हो ?
अपने गिरेबान में झांको
क्या मन तुम्हारा
स्वच्छ है?
पहले स्वयं के सोच को
स्वच्छ करो
फिर किसी और से कहो
क्यों किसी को
चाहते हो?
उस से मिलने की
इच्छा रखते हो
 29-09-2011
1583-154-,09-11

Monday, July 11, 2011

वो असहाय खडा देखता रहा

बूढा हो गया था
आँखों से
कम दिखता था
घुटनों में दर्द था
चलना भी मुश्किल था
कोई सड़क पार 
करवा दे
इंतज़ार में खडा था
लोग निरंतर आते 
देख कर पास से
निकल जाते
वो असहाय खडा
देखता रहा
आज ख्याल आ 
रहा था
जवानी में वो भी
परवाह नहीं करता था
बूढ़े,अंधों का ख्याल
नहीं रखता था
वक़्त आज
कर्मों का फल दे 
रहा है
किस को दोष दे
उसे समझ नहीं आ
रहा था
11-07-2011
1168-52-07-11