Showing posts with label नेताओं. Show all posts
Showing posts with label नेताओं. Show all posts

Friday, April 1, 2011

ज़ल्दबाजी


धनलोलुप को
तिजोरी भरने की ज़ल्दी
नेताओं को
कुर्सी की ज़ल्दी
आशिक को माशूक से
मिलने की ज़ल्दी
बीमार को
ठीक होने की जल्दी
बच्चों को
युवा बनने की ज़ल्दी
युवा को
सपना पूरा करने की ज़ल्दी
हर शख्श
ज़ल्दी में नज़र आता
ज़ल्दबाजी में
गलत,सही भूल जाता
तरीका कोई भी अपनाता
निरंतर असंतुष्ट रहता
असंतुष्ट दुनिया से जाता

01-04--11
574—07-04-11