Showing posts with label आशिक. Show all posts
Showing posts with label आशिक. Show all posts

Sunday, September 25, 2011

कोई मोहब्बत ना करे

आशिक ने दम तोड़ा
लोगों ने घर का
दरवाज़ा तोड़ा
लाश को बाहर निकाला
दाढी बड़ी हुयी थी  ,
सूरत पिचक गयी थी
आँखें गड्डे में धंस गयीं थी
निरंतर भूखे रहने से
जिस्म कंकाल हो गया था
कमरे में देखा तो
चंद सूखे हुए फूल
करीने से रखे थे
ढेर सारे खत कमरे में
बिखरे पड़े थे
हर दीवार पर माशूक का
नाम लिखा था
कमरा उसकी
तस्वीरों से भरा था
अंतिम इच्छा का
एक खत 
अलग से पडा था
उसमें लिखा था
सारे फूल ,
सारे खत,सारी तसवीरें
मेरे साथ दफ़न कर देना
मेरी मज़ार पर लिख देना
करे तो बेवफायी से ना डरे
अंजाम के लिए तैयार रहे
मेरी कब्र की बगल में
तुम्हारी भी कब्र बना लेना
मोहब्बत की कीमत
तुम भी चुका देना
25-09-2011
1554-125-09-11

Saturday, August 20, 2011

तमाम रात उम्मीद में सोता रहा

उम्मीद में सोता रहा
सपनों में
निरंतर उनका
इंतज़ार करता रहा
उन्होंने रास्ता
बदल लिया
वो उठ ना सका
सोता ही रह गया
एक और आशिक
मोहब्बत में शहीद
हो गया
20-08-2011
1389-111-08-11

Friday, April 1, 2011

ज़ल्दबाजी


धनलोलुप को
तिजोरी भरने की ज़ल्दी
नेताओं को
कुर्सी की ज़ल्दी
आशिक को माशूक से
मिलने की ज़ल्दी
बीमार को
ठीक होने की जल्दी
बच्चों को
युवा बनने की ज़ल्दी
युवा को
सपना पूरा करने की ज़ल्दी
हर शख्श
ज़ल्दी में नज़र आता
ज़ल्दबाजी में
गलत,सही भूल जाता
तरीका कोई भी अपनाता
निरंतर असंतुष्ट रहता
असंतुष्ट दुनिया से जाता

01-04--11
574—07-04-11