Showing posts with label बात. Show all posts
Showing posts with label बात. Show all posts

Tuesday, August 21, 2012

कहना कुछ और चाहता हूँ ,समझा कुछ और जाता है



हमारी हर बात में
शायद एक हर्फ़
कम रह जाता है
बात का मतलब ही
बदल जाता है
तकलीफ का सबब
बन जाता है
कैसे समझाऊँ ?
खुद को बेगुनाह बताऊँ
कहना कुछ और
चाहता हूँ
समझा कुछ और
जाता है
21-08-2012
682-42-08-12


Wednesday, April 20, 2011

बात की बात

बात की
बात बड़ी निराली
जब तक छुपी रहती

कोई बात नहीं होती

जुबान से निकलती
तो बतंगड़ बनती
बात से
नयी बात निकलती
बात हक की,
युद्ध कराती
आजादी की बात,
क्रांती कराती
बात का
कोई घर नहीं होता
एक बार निकली
शहर,शहर
बसेरा बनाती
लोगों के राज़
लोगों को बताती
मन को लुभाती
दिलों को मिलाती
कडवी हो तो,
 दुश्मनी कराती
निरंतर
गुल खिलाती बात
दिल में
दुःख लाती बात
चेहरे पर
हंसी लाती बात
बात की बात भी, 
कमाल की बात 
बात ही
बात में,लिख दी आज
बात की बात
20-04-2011
714-137-04-11