Showing posts with label व्यवहार. Show all posts
Showing posts with label व्यवहार. Show all posts

Saturday, March 30, 2013

कभी सोचा भी ना था



बकरा खुशियों से
लबालब भरा था
उसे मिल रहा था
नित नया भोजन
ढेर सारा प्यार दुलार
कभी सोचा भी ना था
इंसान से मिलेगा
ऐसा सुन्दर व्यवहार
उसे आभास तक ना था
कल बकरा ईद पर
उसे कुर्बान होना है
जिबह होने से पहले
मोटा ताज़ा बनना है
ज़िंदा है जब तक
इतना लाड प्यार
मिल रहा है
सब के सर पर
उसका ही भूत

 सवार है
55-55-30-01-2013
व्यवहार,इंसान ,
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, February 25, 2012

जिस पौधे में कलियाँ ना खिले वो किसे भाता ?

जिस पौधे में
कलियाँ ना खिले
वो किसे भाता ?
जो कली फूल बन कर
ना खिले
उसे कौन चाहता ?
जो फूल
रूप से नहीं लुभाए
वो किसे अच्छा लगता ?
अपनी महक से
मदमस्त ना करें
उसे कौन याद रखता?
जो मनुष्य
मधुर व्यवहार ना करे
वो किसे भाता ?
जो अपने कर्मों की
महक
जग में ना फैलाए
उसे कौन याद रखता?
25-02-2012
243-154-02-12

Friday, February 24, 2012

छुप जाओगे समय की गहराइयों में एक दिन

सूरज की तरह अस्त
हो जाओगे एक दिन तुम
उतर जाओगे
शिखर से धरती पर तुम
छुप जाओगे समय की
गहराइयों में एक दिन
क्यूं फिर
इतना घमंड रखते हो
बैर से जीते हो
इंसानों सा व्यवहार
नहीं करते हो तुम
क्यों भूल जाते हो
जीवन का सत्य
काल के गाल में समा
जाओगे एक दिन
हँस कर बात कर लो
सब को
बराबर समझो तुम
24-02-2012
236-147-02-12

Saturday, October 15, 2011

अपने खून से सीचा जिन्हें


खुदा का इन्साफ
समझ नहीं पाता
किस्मत के निराले
खेल का कारण
निरंतर ढूंढता रहता
अपने खून से सीचा
जिन्हें
क्यों माँ बाप से दूर
होते जाते ?
देखे थे हसीं सपने
जिनके लिए
क्यूं अब रुलाते ?
जिन्हें समझते थे
रहनुमा अपना
क्यों उनसे ही डरना
पड़ता
क्यूं अब माँ बाप को
पराया और
 अनचाहा बोझ
समझा जाता
सोते नहीं थे जिनकी
खैरियत के खातिर
उनके व्यवहार को
याद कर
अब रात भर रो रो कर
जागना पड़ता
14-10-2011
1651-59-10-11