Showing posts with label सीरत. Show all posts
Showing posts with label सीरत. Show all posts

Tuesday, October 9, 2012

उम्र के साथ सूरत बदल गयी


उम्र के साथ
सूरत बदल गयी
मगर ना
ना अंदाज़ बदला
ना सीरत बदली
गनीमत है
ज़ज्बा पहले से
बेहतर हुआ
तमन्नाएं घट गयी
उम्मीदें बरक़रार रही
सुकून मिल जाए
बस इतनी सी इच्छा
पहले भी थी
अब भी ख़त्म नहीं हुयी
769-14-09-10-2012
उम्र,सूरत,सीरत,ज़ज्बा ,तमन्नाएं,उम्मीदें,सुकून

Thursday, May 26, 2011

सूरत के चक्कर में,फंसे रहते हैं लोग


ख़ूबसूरती 
 बढाने के लिए
क्या नहीं
करते हैं लोग ?
सुबह-ओ-शाम
सूरत के चक्कर में
फंसे रहते हैं लोग
सीरत की
परवाह ना करते
भूल जाते सूरत सदा
इकसार ना रहती
वक़्त के साथ कम
होती जाती
झुर्रियां चेहरे को 
ढकती
इंसान की ख़ूबसूरती
सीरत से होती
उम्र के साथ सीरत
निरंतर  
निखरती जाती 
बच्चे से बूढ़े तक
सबको लुभाती
इंसान की पहचान
सीरत से होती
सूरत तो केवल भ्रम
पैदा करती 
26-05-2011
934-141-05-11
(सीरत=प्रकृति,स्वभाव,गुण)

Tuesday, April 12, 2011

मोहब्बत हमेशा दिल से होती,मौत के बाद भी ख़त्म ना होती

किसी को दिल चाहता
कोई सूरत से भाता
फैसला मुश्किल था
हमसफ़र किसे
बनाऊँ?

सूरत को मंजिल बनाऊँ ?
या चाहत को तवज्जो दूं ?
निरंतर पशोपश में पडा था
इधर जाऊं या उधर जाऊं
तभी पैगाम खुदा का आया
सूरत हमेशा एक ना रहती
वक़्त के साथ आती जाती
सीरत इंसान की कभी ना
मिटती
मोहब्बत हमेशा दिल से
होती
मौत के बाद भी ख़त्म
ना होती
12-04-2011
661-94-04-11