Showing posts with label आत्मचिंतन. Show all posts
Showing posts with label आत्मचिंतन. Show all posts

Tuesday, January 17, 2012

वो मुझसे नाराज ,मैं उससे नाराज

वो मुझसे नाराज
मैं उससे नाराज
वो मुझे माफ़ कर दें
तो मैं उसे माफ़ कर दूं
आपस में सुलह हो
जायेगी
नाराजगी आसानी से
ख़त्म हो जायेगी
अब पहल कौन करे
झगडा इस बात  पर था
उलझन को सुलझाने लिए
मध्यस्थ ढूँढने लगे
जिसके लिए मैं कहता
वो नहीं मानता
जिसके लिए वो कहता
मैं नहीं मानता
नाराजगी पहले से
अधिक बढ़ गयी
दोनों के बीच दूरियां भी
अधिक हो गयी
समय गुजरता गया
ना मुझको चैन मिला
ना उसको चैन मिला
समय के साथ दोनों को
समझ आ गया
रिश्तों के बीच "मैं"
आ गया था
अहम् ने मष्तिष्क पर
पर्दा डाल दिया था
कारणवश झगडा सुलझ
नहीं रहा था
आत्मचिंतन किया
उसके घर की ओर
बढ़ चला
वो मेरे घर की ओर
आ रहा था
रास्ते में दोनों का
मिलना हुआ
गिला शिकवा दूर
हो गया
दोस्ती का नया दौर
शुरू हो गया
अहम् का नुकसान
पता चल गया
47-47-01-12

Thursday, June 30, 2011

अच्छे कवियों को पढो ,मंथन और आत्मचिंतन करो

मैंने
एक कविता लिखी
प्रशंसा बहुत हुयी
बहुत खुशी मिली
उचित थी,अनुचित थी
या खुश करने की
चाल थी
पूर्णतया पता ना चली
अपने को बड़ा भारी
कवि समझने लगा
फिर मुलाक़ात
हंसमुखजी से हुयी
उन्होंने कविता पढी
मैंने सोचा अब प्रशंसा
सुनने को मिलेगी
प्रशंसा नहीं मिली
नसीहत अवश्य मिली
प्रयास प्रशंसनीय है
प्रशंसा को सर मत
चढाओ ,
अच्छे कवियों को पढो
मंथन और
आत्मचिंतन करो
बेहतर लिखने की
कोशिश करो
बात समझ आ गयी
अब खुद से बात
करता हूँ ,
अच्छा,बुरा जानने की
कोशिश करता हूँ
अच्छे पर खुश होता हूँ
बुरे पर पर विचार
करता हूँ
मित्रों,ज्ञानियों से
पूछता हूँ
कैसे दूर करूँ ?
सोचता हूँ
निरंतर इसी प्रयास में
रहता हूँ
29-06-2011
1115-141-06-11