Showing posts with label पैसा. Show all posts
Showing posts with label पैसा. Show all posts

Tuesday, August 21, 2012

इमानदारी बकवास है



इमानदारी बकवास है
पैसा,सत्ता, ताकत ही
सब कुछ है
लूट खसोट करना
भ्रष्ट होना सबसे उत्तम  है
ना यह सत्य है
ना भावनाओं का
उबाल
ना मस्तिष्क की उपज
ना ही ह्रदय की आवाज़
ये केवल
मेरी आँखों ने जो देखा
मेरे कानों ने जो सुना
मेरे शहर में
फुटपाथ पर लेटे
भूख से मर रहे
एक गरीब असहाय ने
आंसू बहाते हुए
जो कहा उसका
वर्णन है
21-08-2012
662-22-08-12

Thursday, May 10, 2012

मेरी आँखों ने जो देखा



पैसा,सत्ता, ताकत ही
सब कुछ है
इमानदारी बकवास
लूट खसोट करना
भ्रष्ट होना सबसे उत्तम  है 
ना यह सत्य है
ना ही भावनाओं का
उबाल
ना मस्तिष्क की उपज
ना ही ह्रदय की आवाज़
ये केवल
मेरी आँखों ने जो देखा
मेरे कानों ने जो सुना
मेरे शहर में
फुटपाथ पर लेटे
भूख से मर रहे
एक गरीब असहाय ने
आंसू बहाते हुए 
जो कहा
उसका वर्णन है
08-05-2012
504-19-05-12

Monday, September 5, 2011

जीने के लिए पैसा सब कुछ नहीं होता

विदेश में रह रहा बेटा
हर महीने माँ को
चंद हज़ार रूपये
भेज कर कर्तव्य की
इतिश्री कर लेता
ताल ठोक कर गर्व से
मित्रों को माँ के प्रति 
कर्तव्य का पाठ पढाता
जानते हुए भी निरंतर
भूलता
बूढ़ी माँ को पैसे से अधिक
सहारे की आवश्यकता थी
कोई अस्पताल ले जा सके
बीमारी में विश्राम दे सके
दर्द भरे आँसूं पोंछ सके
प्यार से दो बात कर सके
दो बात उसकी सुन सके
अकेलापन कम कर सके
ऐसे किसी अपने की
कमी खलती
बेटे के भेजे हुए पैसे
खर्च नहीं होते
उसकी कुशलता के लिए
माँ निरंतर परमात्मा से
प्रार्थना करती 
बचे हुए पैसे बेटे के नाम से
मंदिर में चढ़ा देती
जीने के लिए पैसा
सब कुछ नहीं होता
 मन के भाव प्रकट
करती
05-09-2011
1444-19-09-11

Thursday, July 14, 2011

पैसा मिले ना मिले

पैसा मिले ना मिले
सपने दिखे ना दिखे
दिन भर की
मशक्कत के बाद
आराम चाहिए
ज़मीन पर आये या
गद्दे पर आये
खा कर आये
भूखे पेट आये 
कैसे भी मिले
ज़िन्दगी में सुकून
चाहिए
मुझे गहरी नींद
चाहिए
14-07-2011
1180-63-07-11

Monday, March 21, 2011

निरंतर कमजोर को इंसान नहीं समझा,आज क्यों समझेंगे



आज 
वो साठ साल
के हो गए
शष्ठी पूर्ती मना रहे
 जन्म दिन पर शामीयाने
लगेंगे
फूलों से सजाए जाएंगे
लाखों रूपये खर्च करेंगे
पैसे का रूतबा दिखाएँगे  
आधे शहर को बुलाएंगे
पकवानों से पेट उनका भरेंगे
उन्हें भी तोहफे कई मिलेंगे
उनकी शान में कसीदे
पढ़े जाएंगे
मेहमान बढ़ चढ़ कर
तारीफ़ करेंगे
फूल कर कुप्पा होंगे
हर नामी गिरामी के साथ
 हंस हंस कर फोटो
खिंचवायेंगे
घर के नौकर सुबह से
शाम तक पिदेंगे
सब से अंत में खाएँगे
अगले दिन छुट्टी मांगेंगे तो
डांट,गाली का स्वाद 
चखेंगे
किसी ने पलट कर 
जवाब दिया
तो नौकरी से निकालने 
की धमकी देंगे
निरंतर कमजोर को
इंसान नहीं समझा
आज क्यों समझेंगे
21-03-2011
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
468—138-03-11