Showing posts with label मोहब्बत.दिल. Show all posts
Showing posts with label मोहब्बत.दिल. Show all posts

Wednesday, July 20, 2011

इससे बेहतर कोई किस्मत नहीं

मेरा चमन लुट गया
कोई गिला नहीं
किसी और का बस गया
ये भी कम बात नहीं
मेरी बर्बादी से 
किसी को खुशी
बहते अश्कों से
किसी को हंसी मिली
इस से बढ़ कर तो कोई
कामयाबी नहीं
निरंतर उन्हें
खुश रखने की हसरत
अब पूरी हुयी
इससे बेहतर कोई
किस्मत नहीं  
20-07-2011
1211-91-07-11

Sunday, June 12, 2011

इश्क बड़ा ज़ालिम ,क़यामत बहुत ढहाए ?

इश्क बड़ा ज़ालिम
क़यामत बहुत ढहाए ?
ना हंसने, रोने दे
ना उठने ,बैठने दे
हर हाल में नींद उडाये
ख़्वाबों की दुनिया में
गोते लगवाए
चेहरा हाल-ऐ-दिल
सारे जहाँ को बताये
आशिक को
इंतज़ार माशूक का
बेचैनी को दोस्त बनाए
निरंतर ज़िन्दगी और
मौत के बीच झुलाए
11-06-2011
1032-59-06-11

Sunday, April 10, 2011

तुम्हें पा ना सका

तुम्हें पा ना सका
लोगों को बहाना मिला
दीवाना मुझे कहते हैं
इश्क में नाकाम बताते हैं
उन्हें कहाँ पता
तुम्हारा सौदा हुआ
मुफलिसी ने मजबूर
तुम्हारे अब्बा को किया
उनकी
खुशी के खातिर तुम ने
सौदा मंज़ूर किया
अपनी
चाहत को कुर्बान किया
तुम्हारी खुशी को
हमने भी कबूल किया
मोहब्बत के खातिर
सब कुछ लुटा दिया
10-04-2011
648-81-04-11

Saturday, April 9, 2011

बहुत शिद्दत से इबादत की थी हमने

बहुत शिद्दत से
इबादत की थी हमने
मांगे थे खुदा से
हसीन सपने हमने
लम्हा,लम्हा खुशी से जी सकूं
मोहब्बत को मकसद बना सकूं
ऐसा हमसफ़र माँगा था हमने
जवाब में हमें रत जगे मिले
अपनों के भेष में दुश्मन मिले
मुस्काराते हुए कातिल मिले
निरंतर दिल-ऐ-बेवफा मिले
दरवाज़ा खुदा का खटखटा रहा
जो दिया मुझ से वापस ले ले
गुजरा वक़्त मुझे फिर से दे दे
09-04-2011
632-65-04-11

Friday, April 8, 2011

सच से दुनिया को रूबरू कराओगे तुम

कुछ वक़्त दिल से दिल लगाया तुमने
कुछ लम्हे ख्यालों में हमें दिए तुमने
जब फलसफा ज़िन्दगी का लिखोगे तुम
कुछ लफ्ज हमारे लिए भी लिखने होंगे
साथ बिताए लम्हों का ज़िक्र करना होगा
छुपाओगे तो ,धोखा खुद से  करोगे तुम
हमारे साथ किया वो खुद से करना होगा
अपनी फितरत का शिकार खुद होगे तुम
ना चैन से रह सकोगे, ना सो सकोगे तुम
याद   हमें इक दिन  करोगे तुम
निरंतर इल्ज़ाम जो लगाया हम पर
उसे  झूंठा कहोगे तुम
सच से दुनिया को रूबरू कराओगे तुम
08-04-2011
629-62-04-11

Wednesday, April 6, 2011

दिल तुम्हारा गवाही ना देगा

जानता हूँ
कहीं मिल गया तो
पहचानोगे नहीं मुझे
नज़रें बचा कर
निकल जाओगे वहाँ से
गर नफरत इतनी तो
आँख से आँख मिलाना
फिर साफ़ साफ़ कहना
नहीं चाहते तुम हमको
दिल तुम्हारा गवाही ना देगा
दिल चाह कर भी नफरत का
इज़हार ना करने देगा
निरंतर गरूर ने
तुम्हें हमसे दूर किया
अब छोड़ दो उसे
माफ़ हमने किया तुम को
तुम भी अब हमें माफ़ कर दो
फिर से साथ चलने का
इरादा कर लो
06-04-2011
619-52 -04-11

कैसे बताएँगे ,चाहते हैं हमको




वो समझते हाल दिल का हमसे छुपा
क्या उनके  दिल  में , हमें सब पता

उनका  नहीं  दिखना,  नज़रें  चुराना
निरंतर  फ़साना  दिल   का  कहता

डरते  हैं , गर  दिख  जायेंगे  कही
चेहरा  हाल – ऐ - दिल  बयाँ करेगा

हकीकत  से  ज़माना  रूबरू   होगा 
सवालों   का   जवाब   देना  पडेगा

कैसे   बताएँगे , चाहते   हैं   हमको
ज़माने  के  डर  से  खामोश  रहते

किसी  तरह  छुप  छुप  कर  जीते
  अकेले   में  अश्क   बहाते   रहते   
06-04-2011
616-49 -04-11