Showing posts with label sad. Show all posts
Showing posts with label sad. Show all posts

Thursday, May 5, 2011

सूरत कैसे दिखाऊँ उन्हें ?

सख्त नाराज़ था उनसे
लंबा अरसा बीत गया
ना ख़त भेजते
ना ख़त का जवाब देते
ना फ़ोन करते,ना फ़ोन उठाते
क्रोध में लिखना बंद किया
फ़ोन से नंबर हटा दिया
निरंतर उन्हें याद
फिर भी करता रहा
मन ही मन कोसत रहा
कभी खुदगर्ज़
कभी बेवफा कहता रहा
शर्म और ग्लानि से भर गया
जब अरसे बाद पता चला
दुर्घटना के शिकार हुए थे
अस्पताल में भरती थे  
महीनों कोमा में थे
होश में आते ही नाम
मेरा लिया
मिलने की ख्वाइश का
इज़हार किया
किस मुंह से मिलू ?
सूरत कैसे दिखाऊँ उन्हें ?
इस सोच में डूबा हूँ
05-05-2011
813-20-05-11

लोगों पूछते उदास क्यों हो ?

लोगों पूछते
उदास क्यों हो ?
क्यों बोझिल से
दिखते हो
हँसते भी रोते से
लगते हो
कैसे कहूं?
उदास नहीं
मजबूर हूँ
अपनों से बहुत
दूर हूँ
निरंतर कोशिश
जितनी
पास जाने की
करता
उतना खुद को
दूर पाता
खुद का सहारा
खुद हूँ
कहने को बहुत
खुश हूँ 
05-05-2011
811-18-05-11

किसी और को कसूरवार कैसे कहूं ?

उन्होंने
नज़रें फिरा ली
उन्होंने
कल तक कसमें
खाते थे
दिल से चाहते हैं
निरंतर कहते थे
आज दिल-ऐ-दुश्मन
हो गए  
यकीन किस पर
अब करूँ
जब दिल जिस
से हारा
वो ही बेगाना
  हुआ  
किसी और को
कसूरवार कैसे
कहूं
05-05-2011
810-17-05-11

Saturday, April 30, 2011

दिल मेरा जानता

कभी
मिलने की उम्मीद में
रात गुज़रती थी
अब कब निजात मिलेगी
इस सोच में रात गुज़रती
बहुत अरमानों से
अपना बनाया था उसे
तोड़ कर रख दिया
उसने सपना मेरा
ज़न्नत की तलाश में
 दोजख मिला था मुझ को
किसी तरह
ज़िंदा रखा था खुद को
हर दिन
मुश्किल से गुजरता मेरा
किसी कातिल सा
सलूक था उसका मुझसे
हर लम्हा
ज़हर लगता था मुझ को
पीना निरंतर नामुमकिन था
दिल मेरा जानता
 कैसे निकाला जंजाल से
खुद को
30-04-2011
789-209-04-11

Friday, April 22, 2011

उसकी महक पीछा ना छोडती

उसकी
महक पीछा ना
छोडती
सुबह-ओ-शाम मेरे
जहन में बसती
वो जग रही होगी
ख्याल से रातों को
नींद उडती
आइना देखता सूरत
उसकी दिखती
जज्ब मुझ में हो गयी
वो नहीं रही 
रूह उसकी भटकती
निरंतर मेरे इर्द गिर्द
घूमती 
22-04-2011
736-156-04-11

Sunday, April 10, 2011

तुम्हें पा ना सका

तुम्हें पा ना सका
लोगों को बहाना मिला
दीवाना मुझे कहते हैं
इश्क में नाकाम बताते हैं
उन्हें कहाँ पता
तुम्हारा सौदा हुआ
मुफलिसी ने मजबूर
तुम्हारे अब्बा को किया
उनकी
खुशी के खातिर तुम ने
सौदा मंज़ूर किया
अपनी
चाहत को कुर्बान किया
तुम्हारी खुशी को
हमने भी कबूल किया
मोहब्बत के खातिर
सब कुछ लुटा दिया
10-04-2011
648-81-04-11