Showing posts with label वफ़ा. Show all posts
Showing posts with label वफ़ा. Show all posts

Thursday, August 25, 2011

यूँ तोहमत ना लगाओ

मेरे क़दमों के
निशाँ देख लो
उनमें वफ़ा का
अक्स देख लो
मेरे क़दमों से
मिला लो
फर्क नज़र आ
जाए
तो गुनाहगार
करार दे दो
यूँ  तोहमत ना
लगाओ
अफवाहों को हवा
ना दो 
निरंतर बेवफा
ना कहो
25-08-2011
1393-115-08-11
  

Thursday, June 2, 2011

हँसते हँसते सहते रहेंगे

वफ़ा के नाम पर
बेवफाई सहते रहे
लोगों से मिल कर
जुदा होते रहे
तय कर लिया 
 हमने  
निरंतर मोहब्बत
करते रहेंगे
लोगों से मिलना ना
छोड़ेंगे
बेवफाई का बदला
वफ़ा से देते रहेंगे
वो क्या करेंगे
फ़िक्र ना करेंगे
हँसते हँसते सहते
रहेंगे
ज़िन्दगी यूँ ही
गुजारते रहेंगे
02-06-2011
984-11-06-11

Tuesday, April 19, 2011

वफ़ा दिखाया करो

चाहे मिलो नहीं,
कभी नज़र आओ नहीं
मगर खुश तो रहा करो
गम मेरी किस्मत में
तुम तो मुस्काराया करो
दिल मेरा टूटा
तुम तो दिल कहीं लगाया करो
निरंतर बेवफा हम कहलाए
सज़ा भी पा रहे
हम हारे मोहब्बत में
तुम तो मोहब्बत किसी से करो
जिसे गले लगाओ
उस से वफ़ा दिखाया करो
19-04-2011
702-125-04-11