Showing posts with label अरमानों. Show all posts
Showing posts with label अरमानों. Show all posts

Monday, January 30, 2012

इक और रात फिर यूँ ही गुजर जाती


ख्याल मेरे
चेहरा उनका होता था
ख़्वाबों में निरंतर
उन्हें देखता 
उनसे बात करता
हाल-ऐ-दिल बयान
करता
वो बेखबर अदाएं
बिखेरती रहती 
मैं उन्हें दिल में
ज़ज्ब करता रहता 
हसरतें मचलने लगती 
सांसें तेज़ होने लगती 
हिम्मत भी बढ़ने लगती 
अरमानों की मंजिल पर
कदम रख लूं
उनका हाथ थाम लूं
उससे पहले ही नींद
टूट जाती
सौत बन कर
बीच आ खड़ी होती
बहारों की तमन्ना
खिजा में बदल जाती
इक और रात फिर
यूँ ही गुजर जाती
30-01-2012
86-86-01-12

Tuesday, January 3, 2012

अपने ज़ज्बातों को कैसे छुपाऊँ?


अपने
ज़ज्बातों को कैसे
छुपाऊँ?
दिल की आग को कैसे
बुझाऊँ
चाहत को सीने में
दबा कर कैसे रखूँ?
ख्यालों के समंदर को
उफनने से कैसे रोकूँ?
ख्वाबों में उनसे कैसे
ना मिलूँ?
हसरतों को मचलने
कैसे ना दूं?
क्यूं ना उनसे ही
पूछ लूं?
ज़रिये नज़्म
हाल-ऐ-दिल बता दूं
या तो वो समझ जायेंगे
ज़रिये पैगाम
अपनी रज़ा बता देंगे
नहीं तो मोहब्बत पर
एक और नज़्म
समझ कर पढ़ लेंगे
मेरे अरमानों को
ठंडा कर देंगे
03-01-2012
12-12-01-12

Thursday, October 20, 2011

सारे मौसम देख लिए



सारे मौसम देख लिए
 किस मौसम का अब  
इंतज़ार करूँ
बहारों को
खिजा में बदलते देखा
महकते फूलों को
मुरझाते देखा
अरमानों को निरंतर
टूटते देखा
हसरतें दम तोड़ चुकी
देखने की तमन्ना
बची नहीं
अब और सहने की
ताकत भी नहीं
सारे मौसम देख लिए
 किस मौसम का अब 
इंतज़ार करूँ   
20-10-2011
1680-87-10-11

Saturday, September 10, 2011

हम खुशी में मदहोश हो गए

हम उनके
हुस्न के कायल थे  
उनके दीदार को
तरसते थे
दिल से उन्हें 
चाहते थे 
निरंतर बेचैनी से 
इंतज़ार करते थे
वो नज़र  आये भी
हमें देख कर 
मुस्काराए भी
हम खुशी में
मदहोश हो गए
होश में आये तब तक
वो आगे बढ़ गए
अरमानों को अधूरा
रख गए
हम अकेले के अकेले
रह गए 
10-09-2011
1479-51--09-11

Sunday, July 24, 2011

उसकी व्यथा में व्यथित खुशी में खुश होता हूँ

उसकी व्यथा में
व्यथित
खुशी में खुश
होता हूँ
वो मेरी,
मैं उसका हूँ
मेरे अरमानों की
मंजिल थी
बड़ी ख्वाइशों के बाद
जन्मी थी
आँख खुलते ही
मुझे देखा
मुस्काराहट का
तोहफा दिया
उसका बचपन
अपनत्व का सुखद
अहसास था
उसके साथ खेलना
मेरी पहली
पसंद था
बिना उसके हर पल
भारी लगता
उसका यौवन
मुझे मेरी जिम्मेदारी
याद दिलाता
उसकी हर बात
मुझे याद है
बात करे बिना मन
उदास रहता
कभी प्यार से डांट
लगाता
कभी हिम्मत,हौंसला
बढाता
उसका ख्याल
सदा दिमाग में
कुलबुलाता
अब मुझ से दूर
विदेश में रहती
निरंतर उसकी चिंता
सताती
कैसे समझाऊँ उसे?
बिना उसके ज़िन्दगी
अधूरी मेरी
उसकी खुशी ,
खुशी मेरी
मेरा दिल उसके लिए
धड़कता
वो मेरी खुशी के लिए
आंसू बहाती
मैं पिता,
वो बिटिया मेरी
24-07-2011
1224-104-07-11