Showing posts with label इरादा. Show all posts
Showing posts with label इरादा. Show all posts

Monday, March 28, 2011

चलना फितरत मेरी,निरंतर चलता हूँ



मेरे अरमान
सिर्फ अरमान नहीं
वादा है,मेरा खुद से
जूनून से उन्हें पूरा करना
इरादा पक्का मेरा
कोशिश
निरंतर करता हूँ
दिल-ओ-जान से लड़ता हूँ
नतीजे
की फ़िक्र नहीं मुझे
करना है,
इस लिए करता हूँ
रुकावटें रास्ते में
मिलती मुझे
पार उन्हें करता हूँ
हिम्मत ना हारता हूँ
ना होंसला खोता हूँ
चलना फितरत मेरी
निरंतर चलता हूँ
रोज़ नया करता हूँ
28-03-03
532—202-03-11