Showing posts with label होंसला. Show all posts
Showing posts with label होंसला. Show all posts

Saturday, December 15, 2012

भोर जब चेहरा दिखाने लगी



भोर जब
चेहरा दिखाने लगी
रात मुंह छुपाने लगी
मन ही मन सोचने लगी
अब उसे जाना होगा
सूरज के ताप से
बचना होगा
फिर लौटना हो तो
सूरज अस्त ना हो
तब तक
धीरज और धैर्य
रखना होगा
हिम्मत होंसले से
काम लेना होगा
तब तक अविचल
शांती से बैठना होगा
941-60-15-12-2012
हिम्मत,होंसला,धीरज,धैर्य,जीवन,भोर,अविचल 

Saturday, February 25, 2012

शौक-ऐ-इश्क अभी गया नहीं

आँखों की चमक 
अश्कों को नहीं भायी
दिल की खुशी
बेदिलों को नहीं भायी
मन का सुकून
दुश्मनों को नहीं भाया
हर तरफ से हमें
निशाना बनाया गया
किस्मत का हर तीर
निशाने पर लगा
अपना पराया हो गया
अश्कों ने बहना शुरू
कर दिया
दिल दर्द से तड़पने लगा
सुकून सपना हो गया
होंसला
फिर भी टूटा नहीं
शौक-ऐ-इश्क अभी
गया नहीं
25-02-2012
241-152-02-12

Wednesday, February 22, 2012

चैन की मरीचिका

चैन अब मरीचिका
समान हो गया
सामने दिखने लगता
आशा में दौड़ने लगता हूँ
मिलने से पहले ही
कोई व्यवधान बीच में
आ जाता
आँखों से ओझल
हो जाता
मिलते मिलते
हाथ से फिसल जाता है
निराशा मन में
घर बनाने लगती
कोई चाहने वाला मिल
जाता
होंसला बढाता
अपने को सम्हालता हूँ
हिम्मत जुटाता हूँ
चैन की आकांशा में
फिर चलने लगता हूँ
सामने देखता हूँ
चैन फिर दिखने लगता
चेहरा आशा से चमकने
लगता
परन्तु वही कहानी
फिर दोहराई जाती
आस पास देखता हूँ 
तो कोई साथ नहीं
दिखता
मुरझाये चेहरा लिए
थक कर बैठ जाता हूँ
पर हारा नहीं हूँ
देखता हूँ कब तक इश्वर
मेरी परीक्षा लेगा
निरंतर
सोचता हूँ चैन भ्रम है
किस को मिला है
जो मुझे मिलेगा
फिर सोच आता
चैन ही सब कुछ है
चैन पाने की आशा कम
नहीं होती
स्वयं पर से विशवास
नहीं खोता हूँ
फिर परमात्मा से
प्रार्थना करने लगता हूँ 
कोई आयेगा
फिर से होंसला बढ़ाएगा
इक दिन तो
चैन मिल ही जाएगा
22-02-2012
222-133-02-12

Wednesday, February 1, 2012

खुदा उनको खुश रखे

खुदा
उनको खुश रखे
जो बांटते हैं
खुशियाँ सबको
देते हैं हिम्मत
बढाते हैं होंसला
बदले में मांगते नहीं
कभी कुछ
रखते हैं हाथ कंधे पर
पोंछते हैं आंसूं
बंधाते हैं ढाढस
सुनते हैं सबकी
कान लगा के
खुद के गम
जुबां पर नहीं लाते

खुद से ज्यादा
दूसरों के लिए जीते
खुद खामोशी से
सहते रहते
खुदा
उनको आबाद रखे
जो बांटते हैं
खुशियाँ सबको
01-02-2012
93-03-02-12

Saturday, October 22, 2011

तुम्हें चलते रहना है


तुम्हें
रास्ता खुद बनाना है
चट्टानों से फूट कर
नदी सा बहना है
इधर उधर
ना भटक जाना
मेहनत के पानी को
व्यर्थ ना छलकाना
गति पर अपनी काबू
रखना
भावनाओं में ना बहना
ना घबराना
ना हिम्मत कभी हारना
होंसला सदा कायम
रखना है
रुकावटों को पार करना
निरंतर चलते रहना 
ज़िन्दगी का लक्ष्य
बनाना है
जीवन के अंतिम
क्षण तक
हँसते रहना है
तुम्हें चलते रहना है
तुम्हें चलते रहना है
21-10-2011
1684-91-10-11

Wednesday, June 22, 2011

थक गया मगर हारा नहीं

ज़िन्दगी के सफ़र में
थक गया
मगर हारा नहीं
ज़िन्दगी की धूप में
चेहरा झुलस गया
 मगर चमक कम
हुयी नहीं
निरंतर तूफानों से
टकराता रहा
मगर होंसला कम
हुआ नहीं
ना टूटा अब तक
ना टूटूंगा कभी
ज़ज्बा
कम होगा नहीं
ना हार मानूंगा ना
मैदान छोडूंगा
ज़िन्दगी की लड़ायी
अंतिम क्षण तक 
लडूंगा
22-06-2011
1087-114-06-11

Monday, March 28, 2011

सफलता का नुस्खा



हताश, निराश, व्यथित
अवसाद में जी रहा था
सफलता का स्वाद
कभी ना चख सका
सोचने लगा
जीने का अर्थ ना था
जान देने का इरादा किया
नदी की और चल पडा
नदी में कूदने के लिए
पुल पर जाने लगा
एक आवाज़ ने रोक लिया
बिना हाथ पैरों वाला
एक शख्श उससे
दस रूपये मांग रहा था
वो रुका,
उसने उसे भिखारी समझा
सोचा मरने से पहले
उसकी मदद कर दूं
कुछ दुआ उस की ले लूं
सौ रूपये का नोट उसे दिया
उसने लौटा दिया
बोला भिखारी नहीं हूँ
पुल का चौकीदार हूँ
पुल का टैक्स वसूलता हूँ
निरंतर मेहनत और जज्बे से
जीवन यापन करता हूँ  
कैंसर से पीड़ित हूँ
हिम्मत नहीं हारता हूँ
बात समझ में आ गयी 
उसने इरादा बदला,
फिर से काम में जुट गया
उसे सफलता का नुस्खा
मिल गया
28-03-03
533—203-03-11