Showing posts with label मज़ाक. Show all posts
Showing posts with label मज़ाक. Show all posts

Tuesday, November 6, 2012

बिनी किसी दुर्भावना के


बिनी किसी दुर्भावना के
बिनी किसी दुर्भावना के
मैंने एक मित्र से
मज़ाक किया
मज़ाक उसे शालीनता की
सीमाओं के बाहर लगा
उसने तुरंत
मुझे उल्हाना दिया
मेरे सोच को
घटिया सोच करार दे दिया
उसे मेरा असली सोच
कह  दिया
मैंने उस से क्षमा मांग ली
दिल दुखाने के लिए
खेद प्रकट किया
भविष्य में सचेत रहने का
आश्वासन दिया
पर मित्र ने मुझे क्षमा
नहीं किया
मैंने भी विचारों का
गहराई से मंथन किया
पर अच्छे सोच का
अर्थ नहीं समझ पाया
830-14-06-11-2012
जीवन,सोच,मज़ाक,

Monday, February 20, 2012

हास्य कविता-हँसमुखजी का वक़्त बेवक्त का मज़ाक

हँसमुखजी वक़्त बेवक्त
हर किसी का मज़ाक
बनाने की आदत के
शिकार थे
किसी की भावनाओं का
ख्याल नहीं रखते थे
मित्र नया सूट
पहन कर आया तो
कई लोगों के बीच
कह दिया
सूट कितने रूपये रोज़ में
किराए पर लाये हो
मित्र बड़े शान से
प्रतियोगिता में जीती हुयी
शील्ड दिखा रहा था
फ़ौरन बोले
शील्ड कितने में खरीदी
सब के बीच
उसे शर्मसार कर दिया
मित्र ने उन्हें
सबक सिखाने का
निर्णय लिया
एक दिन हँसमुखजी को
पत्नी बच्चों के साथ
देख लिया
पास जा कर बोला
भाभीजी को पहचान लिया
बच्चों के
बाप का क्या नाम है
आपसे तो शक्ल नहीं
मिलती
हँसमुखजी की सारी
शानपत धरी की धरी
रह गयी
कसम खा ली अब
किसी का  मज़ाक नहीं
उड़ायेंगे
अब कहीं भी बीबी
बच्चों के साथ जाते हैं
तो कोई पूंछता है
उससे पहले ही बोल देते हैं
शक्ल तो नहीं मिलती
पर बच्चे मेरे हैं
लगे हाथ किसी का
मज़ाक नहीं उड़ाने की
नसीहत भी दे देते हैं
20-02-2012
207-118-02-12

Thursday, September 8, 2011

मज़ाक मोहब्बत का उड़ाया उन्होंने

कराया उन्होंने
हर लम्हा पहाड़
बनाया
बहुत तरसाया
उन्होंने
बहुत तड़पाया
जी भर के
रुलाया उन्होंने
मिले तो मुंह
फिरा दिया
असली चेहरा
दिखाया उन्होंने
दिल को खिलोना
समझा
मज़ाक मोहब्बत का
उड़ाया उन्होंने
08-09-2011
1464-36-09-11

Friday, August 5, 2011

हास्य कविता-हँसमुखजी के नामकरण का इतिहास

नामकरण का इतिहास
बड़ा निराला था
गाँव के लोगों ने उनके
पर दादा की हर बात पर
जोरदार ठहाका लगाने की
आदत के कारण
उन्हें ठहाका लाल कहना
शुरू किया था
उनके दादा का नाम
परदादा ने
ठहाका लगाते लगाते
हंसोड़ रख दिया था
दादा पीछे क्यों रहते
हँसमुखजी के
पिता का नाम
हँसी राम रख दिया
और तो और
हँसमुखजी की माँ का नाम
शादी के बाद बदल कर
खिसयानी देवी कर दिया
हँसी राम जी ने
बेटे का नाम हँसमुख
बेटी का नाम मुस्कराहट
रख दिया
हँसमुखजी कहाँ कम पड़ते
परम्परा निभाते हुए
उन्होंने भी अपने
बेटे का नाम
वक़्त के हिसाब से
पश्चिमी संस्कृति से
प्रभावित हो कर
लाफ्टर कुमार रख दिया
घर में उसे
लाफू के नाम से पुकारा जाता
उसकी पत्नी का नाम
सास ने अपने साथ हुए
अत्याचार का
बदला लेते हुए
खिलखिलाहट रख दिया
बिटिया परिवार की दिखे
इसलिए उसका नाम
इस्माइल रखा गया
अब चिंता सता रही है
पोते पोती का नाम
क्या रखा जाए ?
पोते का नाम हास्य
बेटी का मज़ाक रखा जाए
तो कैसा रहेगा ?
इस पर परिवार में
निरंतर चर्चा जारी है
05-08-2011
1304-26-08-11

Wednesday, July 27, 2011

हास्य कविता-हंसमुखजी साठ साल के हो गए, विवाह आनंद से वंचित ,कुंवारे के कुंवारे रह गए

साठ साल के हो गए
विवाह आनंद से वंचित
कुंवारे के कुंवारे रह गए
बालों पर खिजाब,
आँखों में सुरमा
कलफ लगे कपडे पहन कर
बाहर निकलते
निरंतर आती जाती
कन्याओं को छेड़ते
सालों बीत गए
जवाब को तरसते रहे
एक दिन भाग्य ने
पलटा मारा
कन्या ने इशारे से
पास बुलाया
हंसमुख जी का
मन ख़्वाबों में खो गया
दिल बल्लियों उछल गया
फ़ौरन भाग कर
कन्या के पास पहुंचे
कन्या ने झन्नाटेदार थप्पड़
गाल पर लगाया
इश्क का जूनून सर से
उतर गया
तुम्हें अच्छी तरह
पहचानती हूँ
तुम हंसमुख मैं क्रुद्ध मुखी
पचास साल से देख रही हूँ
तुम्हें शर्म नहीं आती
आदत नहीं बदलती
साठ की उम्र में
सत्तर की औरत को
छेड़ते हो
तुम मेकअप कर के
खुद को बीस का
समझते हो
मैं भी मेक अप में
अट्ठारह की लगती हूँ
मुझे सब पता है
बन्दर बूढा हो जाता
पर गुलाटी खाना नहीं
छोड़ता
अब हंसमुख जी
सड़क पर चलते हैं तो
नज़र भी नहीं उठाते
गलती से उठ भी जाए
तो सोलह साल की
कन्या को भी
अम्माजी कह कर
बुलाते हैं
साथ ही सबको
नसीहत भी देते हैं
दूध जले को छाछ
पीने की सलाह देते हैं
1244-124 -07-11