Showing posts with label माफी. Show all posts
Showing posts with label माफी. Show all posts

Wednesday, December 5, 2012

हो सके तो मुझे माफ़ कर देना



हो सके तो
मुझे माफ़ कर देना
माफ़ ना कर सको तो
बद्दुआ  मत देना
बद्दुआ भी दो तो
मेरा नाम मत भूलना
नाम भी भूल जाओ तो
जो कहता हूँ
उसे याद रखना
दुश्मन को
दोस्त बना लाना
कभी दोस्त को
दुश्मन मत बनाना
मुझ से तो
नफरत कर ली तुमने
किसी और से
नफरत मत करना
896-14-05-12-2012
दोस्त,दुश्मन,दोस्ती,माफी, नफरत

Monday, March 21, 2011

छोटी छोटी बातों को,दिल से लगाना छोड़ दो




  खुशी बिन  
जीवन अधूरा
खुश रहना हो तो बोझ
दिल का दूर करो 
जो पल रहा जहन में
बाहर निकालो
निरंतर पल रहे द्वेष को
कम करो
प्यार के रंगों से उसे
भर दो
छोटी छोटी बातों को
दिल से लगाना छोड़ दो
गलती हो जाए माफ़ी
मांग लो
 बात बुरी किसी की लगे
माफ़ कर दो 
प्यार से गले लगा लो  
खुद भी जियो
औरों को जीने दो
21-03-2011
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
467—137-03-11